📅 Tuesday, 24 November 2026 | 02:42 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹155,600 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
इंदौर

नए वर्ष पर नहीं होंगे खाटू श्याम मंदिर के दीदार : 31 दिसंबर से तीन दिन पट बंद रहेंगे

📅 29 December 2020, 01:09 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नए वर्ष पर नहीं होंगे खाटू श्याम मंदिर के दीदार : 31 दिसंबर से तीन दिन पट बंद रहेंगे
नए वर्ष पर नहीं होंगे खाटू श्याम मंदिर के दीदार : 31 दिसंबर से तीन दिन पट बंद रहेंगे

इंदौर । (विनोद गोयल...✍️) प्रसिद्ध धार्मिक नगरी, राजस्थान स्थित खाटू धाम पर नए वर्ष में आने वाले भक्तों को इस बार खाटू श्याम बाबा के दर्शन नहीं हो सकेंगे। कोविड-19 के चलते नए वर्ष पर भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने निर्णय लिया है कि इस बार 31 दिसंबर 2020 से 3 जनवरी 2021 तक भक्तों के लिए श्याम बाबा का दरबार बंद रखा जाएगा। इंदौर श्याम प्रेमी संघ के अध्यक्ष सुरेश रामपीपलिया ने पालीवाल वाणी को बताया कि इस बार 25 दिसंबर से 3 जनवरी के दरमियान मंदिर केवल तीन दिन ही खुला रहेगा। 25 एवं 26 दिसंबर को एकादशी और द्वादशी होने तथा 27 दिसंबर को रविवार होने से मंदिर के पट बंद रखे गए थे। आज से 30 दिसंबर तक बाबा श्याम के दर्शनों की व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी। इसके बाद 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक श्याम बाबा का दरबार बंद रहेगा। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष नए साल के मौके पर इंदौर सहित देशभर से हजारों की संख्या में भक्त खाटू स्थित श्याम बाबा के दर्शन हेतु उमड़ते हैं। इस बार कोरोना जैसी महामारी से सुरक्षा के लिहाज से मंदिर की प्रबंधन समिति ने तीनों दिन मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया है।

नए वर्ष पर नहीं होंगे खाटू श्याम मंदिर के दीदार : 31 दिसंबर से तीन दिन पट बंद रहेंगे

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल