Jain wani : पर्व राज पर्यूषण पर्व में श्री महावीर जी पिक्चर का प्रदर्शन
राजेश जैन दद्दू
इंदौर.
पर्व राज पर्यूषण पर्व पर संस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर नगर के प्रसिद्ध कांच मंदिर पर रात्रि में बहुत ही शानदार पिक्चर श्री महावीर जी का प्रीमियम शौ प्रर्दशित किया गया।
फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर एवं फिल्म के कलाकारों की उपस्थिति में कांच मंदिर प्रांगण में सेकंडों समाज जन की उपस्थिति में फिल्म प्रदर्शित कि गई। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्री महावीर जी पिक्चर धर्म संस्कृति और अतिशय क्षेत्र महावीर जी का इतिहास एवं युवा बच्चे अपने धर्म संस्कृति और समाज एवं तीर्थ क्षेत्रों के इतिहास को केसे सुरक्षित रखकर जैन धर्म की पताका लहराते हुए समाज संस्कृति को गौरवान्वित करते रहे, की प्रेरणा से ओतप्रोत फिल्म बहुत ही शानदार जानदार थी।
इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी कमलेश कासलीवाल अमित कासलीवाल शुशील पांड्या प्रदीप चौधरी राकेश विनायका प्रदीप गंगवाल प्रिसपाल टोंग्या रितेश पाटनी संजय पापडीवाल आदि समाज जन उपस्थित थे।

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक