📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan.in : गोद लेकर स्वच्छता का एमओयू पिछले दिनों निगम ने किया है साइन

📅 16 October 2025, 11:39 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan.in : गोद लेकर स्वच्छता का एमओयू पिछले दिनों निगम ने किया है साइन
indoremeripehchan.in : गोद लेकर स्वच्छता का एमओयू पिछले दिनों निगम ने किया है साइन

इंदौर. पिछले दिनों स्वच्छता लीग (Sanitation League) में नम्बर वन (number one) आने के बाद इंदौर को यह जिम्मेदारी मिली कि वह एक गंदे शहर (dirty city) को गोद लेकर उसे भी स्वच्छता में अव्वल बनाए। इसके चलते निगम ने एमओयू साइन किया और उसके 15 वार्डों को चकाचक करने के दावे के साथ काम शुरू किया है। आज निगमायुक्त सहित अधिकारियों की टीम बस में बैठकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची, जहां उसका मैदानी अवलोकन किया जाएगा, ताकि स्वच्छता के सभी मानकों पर अग्रणी बनाने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार की जाए।

आज सुबह बस में बैठकर आयुक्त दिलीपकुमार यादव निगम की स्वच्छता टीम के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे। इंदौर की तर्ज पर देपालपुर को भी स्वच्छता के सभी मानकों में अग्रणी बनाने के लिए निगम योजना बना रहा है, जिसमें कचरा निस्तारण, सेग्रीेगेशन और जन सहभागिता को प्रमुखता दी जाएगी।

निगम की टीम में अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, कार्यपालन यंत्री अश्विनी जनवदे, वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे, सौरभ माहेश्वरी, श्रीमती श्रद्धा तोमर, अंकुश जैन सहित एनजीओ संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने पिछले दिनों ही क्षेत्र को स्वच्छता के लिए गोद लिया है और उसका एमओयू भी महापौर ने साइन किया और 100 दिन में स्वच्छ बनाने का संकल्प भी लिया गया।

नगर निगम संसाधन भी उपलब्ध कराएगा। वहीं देपालपुर के विधायक मनोज पटेल ने आवारा पशुओं के साथ अन्य समस्याएं बताई हैं और इंदौर की तरह ही देपालपुर में भी प्रयोग होंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें