📅 Sunday, 25 October 2026 | 10:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore Update : जनता कर्फ्यू मे ये पेट्रोल पंप रहेंगे चालू

📅 21 April 2021, 09:47 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore Update : जनता कर्फ्यू मे ये पेट्रोल पंप रहेंगे चालू
Indore Update : जनता कर्फ्यू मे ये पेट्रोल पंप रहेंगे चालू

इंदौर । कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आगामी 30 अप्रैल 2021 तक जिले में जनता कर्फ्यू लागू किया गया है। जनता कर्फ्यू के दौरान प्रतिबंध के क्रियान्वयन में जिले के नगरीय निकाय एवं महू कैंट के अंतर्गत संचालित होने वाले चिन्हित पेट्रोल पंपों से ही डीजल तथा पेट्रोल के प्रदाय की छूट रहेगी। यह छूट प्रातः 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक रहेगी।

कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार नगर पालिका निगम इंदौर के अंतर्गत ये निम्नलिखित पेट्रोल पंप रहेंगे चालू :

  1. पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप आरएपीटीसी रामचंद्र नगर
  2. पुलिस पेट्रोल पंप पोलोग्राउंड चौराहा
  3. प्रकाश ऑटो पिपलियाराव
  4. सिंग फ्यूल नेमावर रोड
  5. भुल्लर पेट्रोलियम राजगंज चौराहा
  6. फिल एंड फ्लाई ए.बी. रोड
  7. सुखमणि पेट्रो फिलिंग स्टेशन पलसीकर कॉलोनी
  8. कश्यप एंड कंपनी राजमोहल्ला चौराहा
  9. मुन्नालाल लच्छीराम नौलखा
  10. गायत्री पेट्रोलियम अन्नपूर्णा रोड
  11. गंगोत्री पेट्रोलियम कनाडिया रोड
  12. सीएम पेट्रो एयरपोर्ट रोड
  13. मित्तल पेट्रोल पालदा
  14. नौशेरवान एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड रेसीडेंसी एरिया एबी रोड
  15. लक्ष्मी ऑटो सर्विस दवा बाजार चौराहा
  16. रूस्तमजी नौशेरवान जी जीपीओ

इसी तरह सांवेर में महेश्वरी पेट्रोल पंप, हातोद में सेठ भगवतीलाल किसान सेवा केंद्र, राउ में राउ फ्यूल स्टेशन, महू में संजय ऑटो सर्विस, साईं कृपा ट्रांसपोर्ट, देपालपुर में सनशाइन फिलिंग स्टेशन पैट्रोल पंप, गौतमपुरा में चिटनीस पेट्रोल पंप तथा बेटमा में खंडेलवाल फिलिंग स्टेशन चालू रहेंगे। इन पेट्रोल पंपो के अतिरिक्त जिले के नगरीय निकाय एवं महू कैंट में संचालित होने वाले अन्य पेट्रोल पंप आगामी आदेश तक बंद रहेंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें