INDORE UNLOCK : कल से शहर में अधिकतम गतिविधियां होंगी अनलॉक
इंदौर । इंदौर काबू होते कोरोना प्रकरणों को देखते हुए आज क्राइसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक में शहर में आर्थिक गतिविधियों को फिर से सुचारू करने हेतु लिया गया फैसला । मंदिर , होटल , रेस्टोरेंट , सहित मॉल भी खोले जाएंगे। इसके लिए जल्द ही जारी होगी गाइडलाइन । मीटिंग में फैसला लिया गया कि भीड़ सम्बंधित नियम के मुताबिक खुलेगा शहर। कुछ जगहों को छोड़कर अनलॉक होगा पूरा शहर । शाम 6:00 बजे तक चालू रहेंगे मार्केट l इंदौर जिला क्राइसिस कमेटी की बैठक में प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे , भाजपा नेता श्री सुदर्शन गुप्ता , श्री आकाश विजयवर्गीय , श्रीमती मालिनी गौड़ , श्री महेंद्र हार्डिया , जिला कलेक्टर श्री मनीष सिंह , डीआईजी श्री मनीष कपूरिया व श्री निशांत खरे मौजूद थे l
देखे इंदौर अनलॉक के बारे में क्या बोले मंत्री तुलसी सिलावट #mpunlock #breakingnews
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भारत से अमेरिका तक LVGC नारी शक्ति की गूंज : पद्मश्री पंडिता तृप्ति मुखर्जी ने पत्र लिखकर दिया शुभाशीष
मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे खुद जनगणना की कमान संभालें और तय समयसीमा में जनगणना की प्रक्रिया सम्पन्न करवाएं