Indore News : गौरव हाड़ा आत्महत्या प्रकरण से जुड़े तीन पुलिस अधिकारियों को हटाया
इंदौर.
इंदौर में अभी जो थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है, उसमें चर्चित बी. फार्मा के छात्र गौरव हाड़ा आत्महत्या प्रकरण से जुड़े तीन अधिकारियों को भी हटाया गया है.
इसमें सबसे चर्चित नाम महिला थाना प्रभारी कौशला चौहान का है. जिन पर रुपए लेने का आरोप गौरव हाड़ा के परिजनों ने लगाया था, जिस मामले में विभागीय जांच भी चली वहीं अगला नाम बाणगंगा थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया का है. इसी तरह इसी केस से जुड़े दीपक काम्बले, जो कि भागीरथपुरा चौकी के उप. निरीक्षक के पद पर थे, उन्हें भी चौकी से हटाया गया है. मालूम हो कि गौरव ने अपनी ही कोचिंग पढ़ाने वाली टीचर की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी, जिसको लेकर इंदौर सहित देशभर के मीडिया में हल्ला मचा था और पुलिसिया सिस्टम पर भी सवाल खड़े हुए थे..!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा
इंदौर में बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं तो खूब बैठाओगे... लेकिन, विसर्जन के लिए 'मुंबइया समुद्र' कहां से लेकर आओगे..? : अब थोड़ा थम भी जाओ...
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साल तक इंदौर की मीडिया को कोई बाइट नहीं देंगे