INDORE NEWS : फिर नपेगा बड़ा गणपति - कृष्णपुरा मार्ग... 60 फीट होगा चौड़ा
📅 13 August 2021, 01:06 PM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इंदौर. आज सुबह निगमायुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता के साथ बड़ा गणपति से कृष्णपुरा पुल तक के मार्ग का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यहां के उन रहवासियों-व्यापारियों से चर्चा भी की जिनके निर्माण इस 60 फीट के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे हैं... उनकी जहां समस्या सुनी, वहीं उन्हें इसके लिए राजी भी किया और वे सहमत भी हो गए.! इसके बाद निगमायुक्त ने संबंधितों को निर्देश दिए कि आज से ही निशान लगाना शुरू कर दो. साथ ही जितने भी धर्मस्थल बाधित होंगे उनकी भी सूची बनाकर पेश की जाए. निगमायुक्त के साथ दौरे में अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, सुनिल गुप्ता, भवन अधिकारी विवेश जैन और झोनल अधिकारी जीडी सुतार मौजूद रहे.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा
इंदौर में बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं तो खूब बैठाओगे... लेकिन, विसर्जन के लिए 'मुंबइया समुद्र' कहां से लेकर आओगे..? : अब थोड़ा थम भी जाओ...
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साल तक इंदौर की मीडिया को कोई बाइट नहीं देंगे