इंदौर

Indore news : 5 मई को निकालने वाली ब्राह्मण संस्कार यात्रा को लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

sunil paliwal-Anil Bagora
Indore news : 5 मई को निकालने वाली ब्राह्मण संस्कार यात्रा को लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
Indore news : 5 मई को निकालने वाली ब्राह्मण संस्कार यात्रा को लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

इंदौर. 5 मई 2024 को निकालने वाली ब्राह्मण संस्कार यात्रा के संदर्भ में श्री परशुराम सेना इंदौर महानगर के पदाधिकारी एवं नगर के विभिन्न ब्राह्मण संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक एरोड्रम रोड स्थित हंस दास मठ इंदौर पर संपन्न हुई. 

बैठक के मुख्य अतिथि श्री संजय शुक्ला (पूर्व विधायक), प्रदेश संरक्षक श्री अनूप बाजपेयी (अन्नु), श्री सत्येंद्र शर्मा ,श्री गोविंद शर्मा थे. अतिथि स्वागत परशुराम सेना के पंड़ित अनूप शुक्ला, पं. अनिल तिवारी, गौतम तिवारी, प्रेम बागोरा, अजय तिवारी, प्रकाश बाजपेयी, विजेंद्र दीक्षित, मोनेश जोशी आदि ने किया.

दीपक शर्मा एवं राजेश दुबे ने पालीवाल वाणी को बताया कि बैठक में यह तय हुआ कि 5 मई 2024 रविवार को शाम 5ः00 बजे बड़ा गणपति चौराहा से ब्राह्मण संस्कार यात्रा प्रारंभ होगी. इसका समापन महा आरती के साथ मरीमाता चौराहा स्थित परशुराम वाटिका पर होगा. इस अवसर पर लगभग 8000 स्वजातीय बंधुओ का स्नेह भोज भी आयोजित होगा.

यात्रा में परशुराम सेना के अलावा ब्राह्मण सेवा संगठन, सर्व ब्राह्मण युवा संगठन, परशुराम महासभा, विप्र नारी सेवा संघ, सर्व ब्राह्मण सेवा समिति सहित अनेक संगठनों की झांकियां एवं साउंड गाड़ी सम्मिलित होगी. बैठक में परशुराम सेना इंदौर महानगर का विस्तार करते हुए धीरज मैथिल को सचिव, मुरली जोशी और रितेश शर्मा को नगर मंत्री, प्रबोध महोदय को संगठन मंत्री और मोहित मिश्रा को मीडिया प्रभारी का दायित्व, संरक्षक पंडित संजय शुक्ला, अनूप वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता दीपक शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया. नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत संरक्षक पंडित संजय शुक्ला और अन्नू वाजपेयी द्वारा किया गया. संचालन दीपक शुक्ला ने किया. आभार दीपक शर्मा ने माना. 

इस बैठक में विशेष रूप से पंडित सुनील दीक्षित, पंडित दीपू मिश्रा, अनिल शर्मा, किशोर शुक्ला, नरेंद्र तिवारी, प्रदीप मिश्रा, गुड्डू दुबे, भरत तिवारी, दिलीप दुबे, रामचंद्र दुबे, भूपेंद्र तिवारी  विजय शर्मा, अशोक चतुर्वेदी, धर्मेंद्र जोशी, रवि ओझा, प्रदीप शर्मा, प्रदीप नाइक, अजय चौधरी, प्रदीप जोशी, अजय दीक्षित, विशाल तिवारी, नवीन जोशी, सुधीर उपाध्याय, किशोर शुक्ला, दीपक पांडे, मातृशक्ति के रूप में श्रेष्ठा जोशी, जया तिवारी, सरिता दुबे, रेखा त्रिपाठी, विजेता जोशी, इंदु पांडे, सीमा उपाध्याय, कविता मिश्रा, चंदा तिवारी, प्रमिला शर्मा, नंदिता शर्मा, पूनम दीक्षित, पूनम शुक्ला, मीना पांडे, संतोषी दुबे, प्रगति तिवारी आरती मिश्रा आदि ने अपनी सहभागिता प्रदान की.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News