Tuesday, 02 June 2026

इंदौर

इंडेक्स और अमलतास समूह ने रचा इतिहास, 30 हजार लोगों के सामूहिक योग से बना विश्व रिकॉर्ड

indoremeripehchan.in
इंडेक्स और अमलतास समूह ने रचा इतिहास, 30 हजार लोगों के सामूहिक योग से बना विश्व रिकॉर्ड
इंडेक्स और अमलतास समूह ने रचा इतिहास, 30 हजार लोगों के सामूहिक योग से बना विश्व रिकॉर्ड

इंदौर. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के उपलक्ष्य में मालवांचल, अमलतास यूनिवर्सिटी तथा इंडेक्स एवं अमलतास समूह संस्थानों द्वारा 1 जून 2026 को सुबह 9.00 बजे योग कार्यक्रम आयोजित किया. इंडेक्स कैम्पस नेमावर रोड़ में होने वाले आयोजन में समूह संस्थानों के विद्यार्थियों, इंदौर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं आमजन की बड़ी भागीदारी रही. 

कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना जताई गई, लेकिन इतनी संख्या में समूह उमड़ पड़ा कि इंदौर में एक नया रिकार्ड स्थापित हो गया. जिसके माध्यम से विश्व रिकॉर्ड लक्ष्य रखा वो इंदौर की भागीदारी ने पूरा कर दिया. यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयुष मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के अंतर्गत देशभर में आयोजित किए जा रहे ‘योग महोत्सव’ एवं काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक हिस्सा हैं. 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देना रहा तथा नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना हैं. कार्यक्रम प्रधानमंत्री के योग गुरु एवं  एस-व्यासा यूनिवर्सिटी बेंगलुरु के कुलाधिपति पद्मश्री डॉ. एच.आर. नागेंद्र के की उपस्थिति और मार्गदर्शन में आयोजित किया. योग विशेषज्ञों की उपस्थिति में सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान सत्र आयोजित हुए. साथ ही प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी दी गई. 

इस योग कार्यक्रम के लिए सभी संस्थानों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आय़ोजित किए जा रहे है, उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन विश्व स्तर पर निरंतर विस्तार प्राप्त कर रहा है. आज यह दिवस 190 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है और लाखों लोग योग को अपने दैनिक जीवन का निरंतर हिस्सा बना रहे हैं.

  1. मालवांचल, अमलतास यूनिवर्सिटी तथा इंडेक्स एवं अमलतास समूह संस्थानों द्वारा  
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News