📅 Monday, 28 September 2026 | 02:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

indore news : BJP नेता गोलू शुक्ला के दफ्तर में ब्लास्ट : 4 कर्मचारी घायल

📅 31 May 2023, 10:15 AM • ✍️ Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : BJP नेता गोलू शुक्ला के दफ्तर में ब्लास्ट : 4 कर्मचारी घायल
indore news : BJP नेता गोलू शुक्ला के दफ्तर में ब्लास्ट : 4 कर्मचारी घायल

इंदौर :

भाजपा नेता और आईडीए के उपध्याक्ष गोलू शुक्ला  के दफ्तर में ब्लास्ट हो गया। विस्फोट से कारण गोलू शुक्ला के मरीमाता स्थित दफ्तर में भारी नुकसान हुआ। घटना आज सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। विस्फोट इतना भयानक था कि शुक्ला के दफ्तर में लगे सभी कांच और अन्य सामान टूट-फूट गए जिससे कांच के टुकड़े कई मीटर तक उड़े। इस हादसे में शुक्ला के दफ्तर में काम करने वाले 4 लोगों को चोंटे आई है। इसमें एक कर्मचारी को गंभीर चोंट बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मरीमाता चौराहे के पास ही निजी टेलीकॉम कम्पनी (Telecom Company) की अंडरग्राउंड एक लाइन डाली जा रही थी। जिसके चलते खुदाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान नीचे गुजर रही गैस पाइप लाइन में इस खुदाई से नुकसान पहुंचा, जिसके चलते गैस का रिसाव होने लगा। गास के इस रिसाव से ही एक तेज विस्फोटक हुआ और देखते ही देखते शुक्ला का ऑफिस मलबे के ढेर में बदल गया। समय रहते दफ्तर में आग पर काबू पा लिया गया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें