Indore news : हर गांव में बनेगी लाड़ली बहना सेना : बड़े गांव में 21 तो छोटे गांवों में 11 सदस्य रहेंगी
📅 30 May 2023, 01:37 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इंदौर :
प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) का फायदा दिलाने के साथ-साथ लाड़ली बहना सेना भी बनाएगी। ग्रामीण स्तर पर महिलाओं की ये सेनाएं बनाई जाएंगी, जो नारी सशक्तिकरण को लेकर काम करेंगी। बड़े गांव में 21 तो छोटे गांवों में 11 महिलाओं को सेना में शामिल किया जाएगा।
10 जून से जिन महिलाओं के लाड़ली बहना योजना में आवेदन पत्र पूर्ण रूप से मिले हैं, उन महिलाओं के खातो में 1 हजार रुपए महीने की राशि डाल दी जाएगी। दीनदयाल भवन में अंजू माखीजा और रीता उपमन्यु ने आज एक मीडिया ब्रीफिंग में पालीवाल वाणी को बताया कि महिलाओं के जीवन को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने वाली इस योजना का फायदा प्रदेश की करीब सवा करोड़ से अधिक महिलाओं को मिलने वाला है। इसके साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार और भी कई कदम उठा रही हैं। उन्होंने बताया कि 2017 से पिछड़ी जनजाति बेगा, सहरिया और भारिया के लिए 1 हजार रुपए मासिक प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को काफी मदद मिल रही है।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
झलकारी बाई के सम्मान पर सियासत की बेड़ियां क्यों? : 30 वर्षों का संघर्ष, घोषणाओं और आश्वासनों का दौर... आखिर कब स्थापित होगी वीरांगना की प्रतिमा? : कोली/कोरी समाज की हुई मांग तेज
मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के संकेत : ACS, PS, कमिश्नर और कलेक्टरों के प्रभावित होगे
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर LVGC की डिजिटल मीडिया क्रांति की बड़ी पहल, पहले 1,000 पत्रकारों को मात्र ₹5 प्रतिदिन में मिलेगा ₹50,000 MRP वाला AI न्यूज पोर्टल