📅 Sunday, 25 October 2026 | 04:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore News : भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमला : निगम कर्मचारियों पर पार्षदों की ’दादागिरी’ बढ़ी-महापौर मौन

📅 05 January 2025, 01:00 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमला : निगम कर्मचारियों पर पार्षदों की ’दादागिरी’ बढ़ी-महापौर मौन
Indore News : भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमला : निगम कर्मचारियों पर पार्षदों की ’दादागिरी’ बढ़ी-महापौर मौन

इंदौर.

वार्ड 65 से भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए हमले ने शहर की राजनीति में हलचल मचा दी है. हमले में कमलेश कालरा के बेटे दीपेश को गंभीर चोटें आईं. पार्षद कमलेश कालरा ने आरोप लगाया है कि यह हमला एक साजिश के तहत किया गया और इसके पीछे नगर निगम के MIC सदस्य जीतू यादव का हाथ है.

कमलेश कालरा के अनुसार हमले की घटना एक निगम से जुड़े विवाद के बाद हुई. बताया जा रहा है कि जब कालरा निगम के एक अधिकारी से बातचीत कर रहे थे, तो उन्होंने जीतू यादव का नाम लिया था, जिससे विवाद शुरू हो गया. कालरा ने आरोप लगाया कि जीतू यादव ने पहले उन्हें फोन पर धमकाया और फिर अपने साथियों के साथ उनके घर में घुसकर हमला करवा दिया.

हमले के दौरान करीब 50 लोगों की भीड़ ने कालरा के घर पर आकर हमला किया, जिसमें उनके बेटे दीपेश को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जूनी इंदौर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. हमले से एक दिन पहले पार्षद कमलेश कालरा और निगम के उद्यान विभाग के कर्मचारी के बीच हुई गाली-गलौज की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी.

ऑडियो में दोनों के बीच तीखी बहस सुनी जा रही थी, जिसमें निगम के उद्यान विभाग के कामकाज पर विवाद था. बताया जा रहा है कि यह विवाद भी हमले की घटना से जुड़ा हुआ था और इसने मामले को और तूल दे दिया. इस हमले और विवाद के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और भाजपा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

जीतू यादव की शिकायत सीधे सीएम को...

इंदौर में आज जमकर ''दो नम्बर विरुद्ध 4 नम्बर'' का ड्रामा चला... भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर हुए हमले के बाद जहां प्रदेश अध्यक्ष ने अनुशासन समिति द्वारा विचार करने की बात कही, तो पार्षद कालरा के बेटे का वीडियो भी बनाया और मामले थाने तक भी पहुंचा... खबरों की मानें तो एक ऑडियो क्लिप के बाद विवाद बढ़ा... वहीं इस मामले में खबर है कि पूर्व महापौर व विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ ने सीधे सीएम को एमआईसी सदस्य जीतू यादव सहित दो नम्बर से जुड़े कुछ लोगों की शिकायत की है... अब देखना होगा मामले में सीएम दोनों पक्षों को सुनने के बाद क्या एक्शन लेते हैं..?

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें