📅 Sunday, 20 September 2026 | 04:07 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर नगर निगम संपत्तिकर में आम नागरिकों के साथ भारी लूट

📅 26 November 2023, 10:28 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर नगर निगम संपत्तिकर में आम नागरिकों के साथ भारी लूट
इंदौर नगर निगम संपत्तिकर में आम नागरिकों के साथ भारी लूट

इंदौर :

इंदौर नगर निगम संपत्तिकर में आम नागरिकों के साथ लूट कर रहा है। कोई भी बहुमंजिला प्रकोष्ठ की रजिस्ट्री में यदि सुपर बिल्टअप और बिल्टअप दोनों एरिया लिखें हैं तो नगर निगम रजिस्ट्री में लिखे हुए बिल्टअप एरिया को नहीं मानता है। आज कोई भी नया फ्लैट बिल्डर 35 से 45 प्रतिशत तक सुपर बिल्टअप के हिसाब से रजिस्ट्री कर रहा है।

वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि रजिस्ट्री में क्या लिखा है उससे हमें कोई मतलब नहीं है, हम तो सुपर बिल्टअप पर 20 प्रतिशत की कमी करके ही संबंधित प्रॉपर्टी पर टैक्स वसूल करेंगे। यदि किसी रजिस्ट्री में बिल्टअप ही लिखा है तो उस पर प्रॉपर्टी टैक्स लगेगा, नहीं तो सुपर बिल्टअप पर 20 प्रतिशत कम करके प्रॉपर्टी टैक्स लगेगा, भले ही बिल्डर ने 35 से 45 प्रतिशत सुपर बिल्टअप ही क्यों न दिखाया हो।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें