Indore City : मध्यप्रदेश में 23–24 जनवरी को मावठा गिरने का अलर्ट जारी
इंदौर. मध्य प्रदेश में जनवरी के अंत में फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे पहले राज्य में मावठा गिरने की संभावना है. मावठा एक प्रकार की हल्की बारिश होती है, जो पश्चिमी विक्षोभ के कारण होती है.
मध्य प्रदेश में जनवरी के अंत में फिर से ठंड का वार हो सकता है. उससे पहले राज्य में मावठा गिरने की संभावना है, इसी से तापमान में गिरावट होगी. राज्य के कई हिस्सों में बादल भी छाने जैसी सभावनाएं भी बन रही हैं. बुधवार सुबह कटनी, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित कई जिलों में कोहरा देखने को मिला. फिलहाल प्रदेश में सबसे ठंडा मंदसौर जिला रहा है, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया.
बता दें मावठा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण होने वाली बारिश को कहते हैं. राज्य में 23 और 24 जनवरी को मावठा (हल्की बारिश) गिर सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक