📅 Monday, 28 September 2026 | 08:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
इंदौर

MY अस्पताल में डॉक्टर ने घायल मरीज को जड़े थप्पड़ : जूनियर डॉक्टर निलंबित

📅 29 October 2023, 01:44 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MY अस्पताल में डॉक्टर ने घायल मरीज को जड़े थप्पड़ : जूनियर डॉक्टर निलंबित
MY अस्पताल में डॉक्टर ने घायल मरीज को जड़े थप्पड़ : जूनियर डॉक्टर निलंबित

इंदौर :

एमवाय अस्पताल (MY Hospital) में इलाज के लिए आए एक एचआईवी मरीज को जूनियर डॉक्टर ने दनादन कई चांटे जड़ दिए इस घटना का जैसे ही सोशल मीडिया में विडिओ वायरल हुआ इसके बाद मारपीट करने वाले जूनियर डॉक्टर को न सिर्फ निलंबित कर दिया गया बल्कि जांच समिति बना कर 3 दिन के अंदर इस मामले की जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए है.

जिस समय की यह घटना है वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने डॉक्टरों की इस हरकत को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में डॉक्टर मरीज के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. डॉक्टरों ने युवक पर उनके साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार शाम की है. 

एम वॉय हॉस्पिटल अधीक्षक पीएस ठाकुर के अनुसार पिटाई का कारण बताया जा रहा है कि पेशेंट ने खुद के एचआईवी पॉजिटिव यानी एड्स संक्रमित होने की जानकारी छुपाई थी. ड्रेसिंग के दौरान जब इलाज कर रहे डाक्टरो को उसके एचआईवी पीड़ित होने की जानकारी लगी तो जूनियर डॉक्टर आकाश कौशल ने एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए. पिटाई के बाद इस घटना का विडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. विभागाध्यक्ष ने ऑर्थोपेडिक के जूनियर डॉक्टर आकाश कौशल को निलंबित कर दिया है. इसके अलावा महात्मा मेडिकल कॉलेज के डीन, सजंय दीक्षित ने जांच समिति का भी गठन कर तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें