इंदौर में मिले कोरोना संक्रमित मरीज : सतर्क रहने की जरूरत
इंदौर :
इंदौर में एक सप्ताह में कोविड-19 के दो मरीज मिले हैं. एक 33 वर्षीय महिला 13 दिसंबर 2023 को तो 38 वर्षीय पुरुष 18 दिसंबर को पॉजिटिव पाया गया. दोनों पलासिया में एक ही परिवार के रहने वाले हैं और ये दोनों हाल ही में मालदीव से लौटे हैं.
नोडल अधिकारी, आईडीएसपी डॉ. अमित मालाकार के अनुसार उनमें हल्के लक्षण थे और उनका परीक्षण किया गया. ये दोनों होम आइसोलेशन में थे. महिला को डिस्चार्ज किया जा रहा है, लेकिन पुरुष अभी भी होम आइसोलेशन में है. कुछ दिनों में उसे भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भोपाल भेजे गए हैं.
अभी शहर में एक सक्रिय मामला सामने आया है. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग बुधवार सुबह 11 बजे देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक लेगा. साथ ही आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री चारभुजानाथ जी की पदयात्रा में 200 से अधिक पदयात्री शामिल होंगे : 6 सितंबर को 40 वर्षों से निःशुल्क पदयात्रा प्रभु जयघोष से होगी शुरुआत
देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास : रानी जसुमति के प्रगटे सुंदर कुंवर कन्हाई, नंद घर आनंद भयो, गोकुल बाजे बधाई