आदित्य सागर म.सा. का मुनि संघ सहित मंगल प्रवेश : पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर तक निकलेगा मंगल प्रवेश जुलूस : 23 अप्रैल तक होंगे प्रवचन
इंदौर :
एयरपोर्ट रोड स्थित अंजनि नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर के तत्वावधान में प.पू. श्रुत संवेगी आदित्य सागर म.सा., मुनिश्री सहज सागर म.सा. एवं मुनिश्री अप्रमित सागर म.सा. का सोमवार 17 अप्रैल 2023 को सुबह 7.30 बजे से अंजनि नगर में मंगल प्रवेश होगा।
मंदिर के अध्यक्ष देवेन्द्र सोगानी, मंत्री संजय मोदी एवं प्रचार मंत्री ऋषभ पाटनी ने बताया कि शहर में पंच कल्याणक की गंगा बहाने वाले मुनि संघ का मंगल प्रवेश भी भव्यातिभव्य होगा। मुनि संघ 17 अप्रैल को सुबह नृसिंह वाटिका से मंगल प्रवेश जुलूस की शक्ल में अंजनि नगर स्थित पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर तक पहुंचेंगे। अंजनि नगर एवं आसपास की लगभग 15 कालोनियों को मुनि संघ का वात्सल्य एवं आशीर्वाद मिल सकेगा। 17 से 23 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे से चंद्रप्रभु मांगलिक भवन अंजनि नगर पर मुनिश्री के नियमित प्रवचनों की अमृत वर्षा होगी। मुनि संघ की गरिमापूर्ण अगवानी की तैयारियां की गई हैं। मुनिश्री 23 अप्रैल तक चंद्रप्रभु मांगलिक भवन पर ही विराजित रहेंगे। महिला मंडल, युवा मंडल एवं अन्य संगठनों की ओर से उनकी अगवानी की जाएगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य