📅 Wednesday, 04 November 2026 | 04:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,970 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,500 • ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

भाजपा कार्यालय इंदौर पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन

📅 19 September 2021, 11:29 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाजपा कार्यालय इंदौर पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन
भाजपा कार्यालय इंदौर पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन

इंदौर. भाजपा कार्यालय मंत्री मुकेश मंगल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नगर संयोजक नितिन शर्मा इंदौर मेरी पहचान को बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ. गणेश उत्सव के समापन पर आज भाजपा कार्यालय में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन एवं नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान गणेश की आरती कर, प्रसाद बांटा गया. पश्चात “गणपति बप्पा मोरिया-अगले बरस तू जल्दी आ“ के साथ गणेश प्रतिमा की विसर्जन के लिए विदाई की. विगत 10 सितंबर 2021 को भाजपा कार्यालय पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी. पूरे 10 दिन तक भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा गणेश उत्सव में विधानसभावार, आनंदपूर्वक भगवान गणेश की भक्ति - भाव के साथ आरती पूजन की गयी. 

समापन अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती सुमित्रा महाजन, गौरव रणदिवे, नानूराम कुमावत, डॉ. दिव्या गुप्ता, दीपक जैन (टीनू) गुलाब ठाकुर, मुकेश मंगल, नितिन शर्मा, पदमा भोजे, मनस्वी पाटीदार, राजेश शिरोडकर, पं. अनिल शर्मा, डॉ. श्रद्धा दुबे, ज्योति पंडित, रचना गुप्ता, पन्नालाल जैन, सुरेंद्र वाजपेयी, मनोज पाल, आशीष शर्मा, युवराज दुबे, निर्मला ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मौजूद होकर भगवान गणेश के विदाई समारोह पर आरती की.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें