देश-विदेश

सऊदी अरब ने 14 देशों के वीजा पर लगाया बैन, भारत और पाकिस्तान समेत ये देश शामिल, यह है वजह....

PALIWALWANI
सऊदी अरब ने 14 देशों के वीजा पर लगाया बैन, भारत और पाकिस्तान समेत ये देश शामिल, यह है वजह....
सऊदी अरब ने 14 देशों के वीजा पर लगाया बैन, भारत और पाकिस्तान समेत ये देश शामिल, यह है वजह....

Saudi Arab Visa Ban: सऊदी अरब ने 14 देशों के नागरिकों को वीज़ा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। सऊदी अरब साम्राज्य (केएसए) ने इस साल की हज यात्रा से पहले यह फैसला लिया है। सरकार जून 2025 के मध्य तक उमराह, व्यापार और पारिवारिक यात्रा वीज़ा जारी करने से परहेज करेगी।

सऊदी अधिकारियों के अनुसार, यह प्रतिबंध हज यात्रा से जुड़ी भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और रजिस्ट्रेशन के बिना हज करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों को रोकने के प्रयासों के बीच लगाया गया है। ऐसा करने के पीछे का मकसद पिछले साल की हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ को न दोहराना है, जो अत्यधिक गर्मी और अपंजीकृत तीर्थयात्रियों की आमद के कारण हुई थी।

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अधिकारियों को वीज़ा नियमों को बढ़ाने का निर्देश दिया है। संशोधित नियमों के अनुसार, इस साल उमराह वीज़ा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, 2025 है। इसके अलावा, हज यात्रा खत्म होने तक कोई नया उमराह वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा।

2025 में इन देशों पर रहेगा सऊदी अरब का वीज़ा प्रतिबंध

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत, बांग्लादेश,सहित 14 देशों पर सऊदी अरब का वीजा प्रतिबंध लागू होगा। यह घटनाक्रम इन देशों के तीर्थयात्रियों के लिए निराशा की बात है क्योंकि यहां से हजारों लोग हज यात्रा पर जाते हैं। जिन 14 देशों पर वीजा प्रतिबंध रहेगा वह हैं-

  • भारत
  • पाकिस्तान
  • बांग्लादेश
  • मिस्र
  • इंडोनेशिया
  • इराक
  • नाइजीरिया
  • जॉर्डन
  • एलजीरिया
  • सूडान
  • इथियोपिया
  • ट्यूनीशिया
  • यमन

सऊदी अरब ने जारी की डिजिटल हज और उमराह गाइड

सऊदी अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और कानूनी तीर्थयात्रा प्रक्रियाओं के बारे में शिक्षित करने और मदद करने के लिए 16 भाषाओं में एक डिजिटल हज और उमराह गाइड भी जारी की है। गल्फ न्यूज के अनुसार, प्रशासन ने एक कठोर चेतावनी जारी की है जिसके मुताबिक, हज के दौरान अवैध रूप से रहने वाले किसी भी व्यक्ति को सऊदी अरब में प्रवेश पर पांच साल का प्रतिबंध और 10,000 सऊदी रियाल का जुर्माना भुगतना पड़ेगा। ऐसे में तीर्थयात्रियों को सिस्टम को दरकिनार करने की कोशिश से बचने के लिए हज परमिट का उपयोग करके प्रवेश करने की सलाह दी गई है। पढ़ें-

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News