📅 Tuesday, 13 October 2026 | 06:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,033.78 ▲ +561.48 (+0.77%) • निफ्टी 50: 22,721.95 ▲ +201.55 (+0.89%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,100 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

Recession Forecast 2023 : भारत 0% तो UK 75%, इस स्कोर ने दी देशवासियो को खुशखबरी

📅 04 May 2023, 11:46 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Recession Forecast 2023 : भारत 0% तो UK 75%, इस स्कोर ने दी देशवासियो को खुशखबरी
Recession Forecast 2023 : भारत 0% तो UK 75%, इस स्कोर ने दी देशवासियो को खुशखबरी

देश दुनिया. वैश्विक अर्थव्यवस्था एक बार फिर से आर्थिक मंदी की ओर जा रही है. अमेरिका में बैंकिंग संकट गहराया है तो कई देशों में नकदी के संकट की भी समस्या खड़ी हो गई है. इस बीच भारत के लिए दोहरी खुशखबरी आई है जिसे जानने के बाद आप भी देश की उम्दा स्थिति पर गर्व करने के साथ खुशी से फूले नहीं समाएंगे. पहली अच्छी खबर ये कि भारत में 2023 में मंदी का खतरा शून्य यानी जीरो है और दूसरी बड़ी बात ये कि बीते कुछ दिनों में रुपये ने एशिया की दूसरी मुद्राओं की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया है.

दुनिया के कई बड़े देशों में मंडरा रहा मंदी का खतरा

अमेरिका ही नहीं यूरोप के रईस देश भी मंदी की आशंका में जी रहे हैं. ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और जर्मनी भी इस खतरे से अछूते नहीं हैं. इसके साथ चीन, साउथ कोरिया और जापान के अलावा कनाडा, साउथ अफ्रीका, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी मंदी की आशंका बढ़ गई है. इस बीच वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स के पूर्वानुमान में भारत की आर्थिक सेहत को कोई खतरा नही है. क्योंकि 2023 में यहां मंदी की संभावना 0% है, जबकि ब्रिटेन (UK) मंदी के सबसे बड़े जोखिम का सामना कर रहा है.

UK में मंदी की सबसे ज्यादा आशंका

दुनिया में मंदी की सबसे ज्यादा 75 फीसदी आशंका यूके में है. कोरोना और ब्रेग्जिट की दोहरी मार के कारण बीते दो सालों में ब्रिटेन की इकॉनमी में जबरदस्त उथलपुथल मची है वहां महंगाई भी चरम पर है. इस लिस्ट में न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है. जहां 2023 में मंदी आने की आशंका 70 फीसदी है. अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है और वहां मंदी का खतरा 65 फीसदी आशंका के साथ तीसरे नंबर पर है. एक और न्यूक्लियर सुपर पावर रूस की बात करें तो मॉस्को पर भी यूक्रेन युद्ध की वजह से मंदी के बादल मंडरा रहे हैं.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें