📅 Saturday, 31 October 2026 | 12:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,860 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,100 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
दिल्ली

हिमाचल में 12 नवंबर को पोलिंग : 8 दिसंबर को रिजल्ट, गुजरात में चुनाव शेड्यूल का ऐलान नहीं

📅 15 October 2022, 01:15 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हिमाचल में 12 नवंबर को पोलिंग : 8 दिसंबर को रिजल्ट, गुजरात में चुनाव शेड्यूल का ऐलान नहीं
हिमाचल में 12 नवंबर को पोलिंग : 8 दिसंबर को रिजल्ट, गुजरात में चुनाव शेड्यूल का ऐलान नहीं

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में 12 नवंबर 2022 को वोट डाले जाएंगे और परिणाम 8 दिसंबर 2022 को घोषित होंगे. चुनाव आयोग ने कल शुक्रवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा हैं और इसी साल गुजरात में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन आयोग ने वहां के लिए चुनाव शेड्यूल का ऐलान नहीं किया हैं.

चुनाव एक चरण में होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग ने कहा वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगों और युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी चुनावों मेंं सुनिश्चित की जाएगी. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता रूपी इंद्रधनुष हर पोलिंग स्टेशन पर दिखाई देना चाहिए और उन्हें हर सुविधा मिलनी चालिए. उन्होंने कहा कि नामांकन तक वोटर लिस्ट में नए मतदाता जोड़े जा सकते हैं. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है. उन्होंने इस बार कुछ पोलिंग बूथ महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे. पोलिंग स्टेशन पर बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मौजूदा जयराम सरकार का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है.

हिमाचल में 12 नवंबर 2022 को वोट डालने के बाद से नतीजे आने की तारीख 8 दिसंबर 2022 के बीच 26 दिन का समय हैं. सूत्रों की माने तो गुजरात में चुनाव तिथि की घोषणा ना होना, उसके कई राजनीतिक मयाने निकले जा रहे है. ऐसा माना जा रहा है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव इन 26 दिन में ही कराए जाएंगे. गुजरात में चुनाव शेड्यूल का ऐलान नहीं होने से ऐसा भी माना जा रहा है कि गुजरात की जनता को कोई नया तोहफा मिलने जा रहा हैं.

  • चुनाव आयोग के फैसले पर कांग्रेस का हमला

  • गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं करने पर कांग्रेस पार्टी ने इलेक्शन कमीशन पर हमला बोला है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ बड़े वादे करने और नई योजनाओं के लोकापर्ण के लिए अधिक समय देने के लिए किया गया है. इसमें कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं है.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें