📅 Wednesday, 28 October 2026 | 06:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,598.67 ▲ +474.87 (+0.65%) • निफ्टी 50: 22,749.75 ▲ +149.75 (+0.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,290 • 🥈 चांदी (1kg): ₹202,400 • 🌤️ उज्जैन: 19°C (हल्के बादल)
दिल्ली

Corona Update : बढ़ सकती है अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या, एक्टिव मामलों पर नजर रखें राज्य : केंद्र सरकार

📅 10 January 2022, 07:01 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Corona Update : बढ़ सकती है अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या, एक्टिव मामलों पर नजर रखें राज्य : केंद्र सरकार
Corona Update : बढ़ सकती है अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या, एक्टिव मामलों पर नजर रखें राज्य : केंद्र सरकार

नई दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर ने भारत में दस्तक दे दी है जिसकी वजह से कोरोना संक्रमण में भारी उछाल आया है. एक सप्ताह पहले जहां छह से दस हजार तक कोविड के मामले सामने आ रहे थे वहीं अब यह संख्या दो लाख के पास पहुंच गई है. बेकाबू रफ्तार से बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने भी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ सकती है इसलिए सभी राज्य और केंद्र शासित राज्य एक्टिव केसेस की संख्या पर नजर बनाए रखें.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत देशभर में कोरोना के हालात बेकाबू हो रहे हैं. रविवार को देशभर में करीब 1 लाख 80 हजार मामले सामने आए थे. प्रतिदिन कोरोना संक्रमण की दर बढ़ रही है. इस बीच सोमवार को कोरोना के हालात पर केंद्र ने राज्यों को पत्र लिखा है. पत्र में राज्यों को कोविड के बढ़ते मामलों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है.

Corona Update : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

राजसमंद भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी कोरोना पाजीटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय सचिव राजेश भूषण ने कहा कि मौजूदा समय में सामने आए कोरोना के मामलों में कुल एक्टिव केसेस में सिर्फ 5 से 10 फीसदी लोगों को ही अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हालात तेजी से बदल रहे हैं और हर दिन कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा हो रहा है. सचिव ने कहा कि अगर यही हालात रहे तो अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है.

केंद्र ने अपने पत्र में कहा कि हमें अपनी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और अस्पतालों को मजबूत रखना होगा ताकि हम किसी भी हालात से निपट सके. सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को सलाह दी जाती है कि वे राज्यों में आने वालें कोरोना मामलों और कुल एक्टिव मामलों पर अपनी नजर बनाए रखें.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें