📅 Wednesday, 16 September 2026 | 05:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,940 🥈 चांदी (1kg): ₹245,000 ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

राजसमंद भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी कोरोना पाजीटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

📅 10 January 2022, 02:48 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजसमंद भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी कोरोना पाजीटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
राजसमंद भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी कोरोना पाजीटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

राजसमंद । राजसमंद से भाजपा की विधायक दीप्ति माहेश्वरी सोमवार को कोरोना पाजीटिव पाई गई, जिसकी सूचना विधायक ने ट्वीट के जरिए दी है। भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ट्वीट किया है कि ' मैंने अपनी कोविड जांच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पाजीटिव आई है। अभी मेरी तबियत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रही हूं । मेरा निवेदन है कि पिछले दिनों जो भी व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं, आप सभी कृपया अपनी कोविड की जांच करवा लें।'

उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर में राजसमंद की तत्कालीन विधायक किरण माहेश्वरी (मौजूदा विधायक दीप्ति माहेश्वरी की मां) भी कोरोना संक्रमित हो गई थी। उदयपुर के निजी अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया और गंभीर हालत होने के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिसके बाद राजसमंद विधानसभा सीट के हुए उपचुनाव में भाजपा ने दिवंगत विधायक की बेटी दीप्ति माहेश्वरी को टिकट दिया और वह विजयी रही।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें