📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,630.72 ▼ -141.00 (-0.19%) • निफ्टी 50: 22,699.95 ▼ -80.30 (-0.35%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अपराध

अवैध संबंध के शक में ससुर ने बहू समेत कर दी 5 लोगो की हत्या

📅 24 August 2021, 12:48 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अवैध संबंध के शक में ससुर ने बहू समेत कर दी 5 लोगो की हत्या
अवैध संबंध के शक में ससुर ने बहू समेत कर दी 5 लोगो की हत्या

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में मंगलवार सुबह पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने अपनी बहू, किराएदार, किराएदार की पत्नी और दो बच्चों पर धारदार हथियार हथियार से हमला कर दिया।जिसमें सभी की मौत हो गई। वारदात की वजह बहू और किराएदार के अवैध संबंधों के चलते बनी नाराजगी बताई जा रही है। इस वारदात के बाद हत्यारे ने खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वारदात महानगर के राजेंद्र पार्क थाने के पास की है। बताया जा रहा है कि इलाके में एक मकान मालिक को अपनी बहू पर किराएदार के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक में मकान मालिक ने बहू, किराएदार, किराएदार की पत्नी और उसके दो बच्चों पर हमला कर दिया। किराएदार, दोनों महिलाओं और दोनों बच्चों की मौत हो गई।

हत्या करने के बाद मकान मालिक ने राजेंद्र पार्क थाने में जाकर सरेंडर भी कर दिया। वारदात को सुनने के बाद थाने में मौजूद पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें