सगाई तोड़ने पर मां के सामने लड़की को चाकू मारकर की हत्या
हरियाणा :
गुरुग्राम में एक युवक ने सोमवार को यहां दिनदहाड़े अपनी पूर्व मंगेतर की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय नेहा के परिजनों ने हाल में आरोपी राम कुमार (23) के साथ उसकी सगाई तोड़ दी थी। आरोपी और पीड़िता दोनों उत्तर प्रदेश के बदांयू के रहने वाले हैं और यहां मोलाहेड़ा गांव में किराए पर रह रहे थे।
मृतका के परिवार वालों ने तोड़ी थी सगाई
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वरुण दहिया ने कहा, ‘‘आरोपी और पीड़िता की पूर्व में सगाई हुई थी, लेकिन किसी कारणवश मृतका के परिवार वालों ने उनकी सगाई तोड़ दी थी। आरोपी ने मौका पाकर लड़की पर हमला कर दिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’
मां को चप्पल से पीटा, हाथ पकड़कर घसीटा
पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुग्राम जिले के सेक्टर-22 इलाके के मोलाहेड़ा गांव स्थित सरकारी स्कूल के पास हुई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पीड़िता अपनी मां के साथ घर जा रही थी, इसी दौरान आरोपी ने हमला किया। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी और उनके बीच बहस के बाद कुमार अपने कुर्ते से चाकू निकालकर नेहा पर वार करता है। पीड़िता की मां को आरोपी को चप्पल से पीटते और हाथ पकड़कर घसीटते हुए भी देखा जा सकता है। पालम विहार पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) समेत प्रासंगिक धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में बड़ा एक्शन, आयशर मालिक गिरफ्तार, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित
अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए पत्नी ने CCL कर्मी पति की कराई हत्या : खून से सना दाउली, चाकू और मोबाइल बरामद
एक खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत : एक घर में दो लोगों की हत्या : सिर काटकर घर के मंदर में त्रिशूल के सामने रख दिया
Meerut Snake Murder Case : अवैध संबंधों ने रची कत्ल की साजिश : 1000 रुपए का सांप और गला घोंटकर हत्या : अदालत ने सुनाई फांसी की सजा