📅 Wednesday, 04 November 2026 | 04:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,140 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,200 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
चित्तौड़गढ़

कांग्रेस प्रत्याशी एवं सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना भव्य जन आर्शीवाद एवं रैली के साथ आज भरेगें अपना नामांकन

📅 05 November 2023, 11:46 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस प्रत्याशी एवं सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना भव्य जन आर्शीवाद एवं रैली के साथ आज भरेगें अपना नामांकन
कांग्रेस प्रत्याशी एवं सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना भव्य जन आर्शीवाद एवं रैली के साथ आज भरेगें अपना नामांकन

निम्बाहेड़ा :

निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना 6 नवम्बर सोमवार को निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षैत्र से अपना नामाकंन पत्र दाखिल करेगें।

नामाकंन के लिये उदयलाल आंजना निम्बाहेड़ा पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय से बड़ी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ आज प्रातः 9 30 बजे भव्य रैली के रुप में देव दर्शन करते हुए निकलेगें और कांग्रेस कार्यालय पेच एरिया से डाक बंगला रोड होते हुए नवाब गंज, रामद्वारा, रेल्वे स्टेशन, द्वारिकाधीष मन्दिर, मोती बाजार, चित्तौड़ी गेट, कैची चैराहा, परशुराम सर्कल, मंडी चैराहा से होते हुए उपखण्ड कार्यालय पंहुचकर नामाकंन पत्र दाखिल करेगें तदउपरान्त नगर में आदर्श कॉलोनी स्थित जैन स्ट्रीट चैराहा पर आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगें।

पेच एरिया स्थित ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उक्त कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना की नामांकन रैली में क्षेत्र के आप समस्त कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, अग्रीम संगठनों के पदाधिकारीगण, स्वयं सेवी संस्थाओं, व्यापारी वर्ग, किसान वर्ग एवं गणमान्यजन तथा क्षेत्र के आमजनों से सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें