बॉलीवुड

Bollywood : अशोक कुमार के बर्थडे पर हुई थीं भाई किशोर कुमार की मौत, इसके बाद कभी नहीं मनाया जन्मदिन

Pushplata
Bollywood : अशोक कुमार के बर्थडे पर हुई थीं भाई किशोर कुमार की मौत, इसके बाद कभी नहीं मनाया जन्मदिन
Bollywood : अशोक कुमार के बर्थडे पर हुई थीं भाई किशोर कुमार की मौत, इसके बाद कभी नहीं मनाया जन्मदिन

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता अशोक कुमार 40 और 50 के दशक में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए दर्शकों के दिलों पर राज करते थे। अशोक कुमार दादा मुनि के नाम से मशहूर थे लेकिन उनका असल नाम कुमुदलाल गांगुली था। लेकिन जब उन्होंने इंडस्ट्री की तरफ रुख किया तो वह अशोक कुमार नाम से फेमस हुए। बता दे अशोक कुमार को इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार भी कहा जाता था। वही उनके भाई किशोर कुमार भी किसी पहचान के मोहताज नहीं थे। उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में भी बड़ी पहचान बनाई थी। आज अशोक कुमार के बर्थडे और किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर हम आपको बताने जा रहे दोनों भाइयों के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…

ऐसा रहा अशोक और किशोर कुमार का करियर

बता दें, किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ। साल 1929 में जन्मे किशोर कुमार के पिता पेशे से वकील थे और उनकी मां एक ग्रहणी थी। किशोर कुमार का असल नाम आभास कुमार गांगुली था। बता दे किशोर कुमार बचपन से काफी शरारती हुआ करते थे। किशोर कुमार काफी मजाकिया अंदाज वाले इंसान थे। वह घर के बाहर हो या आसपास हमेशा हंसी ठिठोली करते रहते थे।

किशोर कुमार ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया तो उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में भी एक अपनी अलग छाप छोड़ी। किशोर कुमार ने ‘मेरे सामने वाली खिड़की में’, ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’, ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ जैसे सुपरहिट गाने गाए। बात की जाए अशोक कुमार के फ़िल्मी करियर के बारे में.. तो हुआ कुछ ऐसा था कि, 1936 में बॉम्बे टॉकीज की फिल्म ‘जीवन नैया’ के निर्माण के दौरान मुख्य अभिनेता बीमार पड़ गए, जिसके बाद बॉम्बे टॉकीज के मालिक हिमांशु राय ने अशोक कुमार को देखा और उनसे फिल्म में काम करने की बात कही। अशोक कुमार ने भी इस मौके को नहीं छोड़ा और उन्हें अपनी पहली फिल्म मिल गई। इसके बाद अभिनेता ने ‘कंगन’, ‘बंधन’, ‘झूला’ जैसे कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम किया था, ऐसे में उन्हें घर घर में पहचाना जाता था।

भाई के बर्थडे पर किश्तों कुमार ने छोड़ी थी दुनिया

अशोक कुमार जन्मदिन के दिन 13 अक्टूबर 1987 किशोर कुमार इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। अशोक कुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी रखी हुई थी जिसमें बॉलीवुड दुनिया से जुड़े कई सितारे शामिल हुए थे, लेकिन इसी शाम किशोर कुमार ने दुनिया छोड़ दी जिसके बाद वह इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। इस घटना के बाद अशोक कुमार ने कभी भी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं किया। बता दे वहीं अशोक कुमार 10 सितंबर 2001 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News