नितेश तिवारी का “तू मेरी”: प्यार, संगीत और दृश्य सौंदर्य का संगम
SMW Media & Entertainment के बैनर तले रिलीज़ हुआ “तू मेरी” नितेश तिवारी के करियर का एक और भावनात्मक पड़ाव है। यह गीत उस प्रेम को दर्शाता है जो शब्दों से ज्यादा एहसासों में बसता है।
इस गीत में नितेश तिवारी और अनाम मजूमदार की केमिस्ट्री दर्शकों को भावुक कर देती है। सिक्किम की वादियों में फिल्माया गया यह वीडियो शांति, सुकून और प्रेम का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है।
नितेश तिवारी ने इस गीत को गाया, कंपोज़ किया और निर्देशित किया है। गीतकार क़सीम हैदर क़सीम की कलम से निकले बोल प्रेम की सादगी और गहराई को दर्शाते हैं।
भास्कर शर्मा द्वारा की गई मिक्सिंग और मास्टरिंग गीत को प्रोफेशनल टच देती है। ढोलक – श्रीधर चारी और शराफ़त अली, गिटार व बास – प्रतीक, और हारमोनियम – नितेश तिवारी गीत को क्लासिक और आधुनिक संगीत का संतुलन प्रदान करते हैं।
निर्माता नेहा देहरिया, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आनंद मिश्रा, और एसोसिएट डायरेक्टर निलेश तिवारी की टीमवर्क इस प्रोजेक्ट को मजबूत बनाती है। प्री और पोस्ट प्रोडक्शन The N R T Entertainment द्वारा किया गया है।
अपने पिछले गीतों “अरज़ियाँ”, “नादान दिल”, “दिल फ़रेबी”, “आशिक़ तेरा”, “हमदर्दियाँ” और एल्बम “इज़हार-ए-इश्क़” के बाद, “तू मेरी” नितेश तिवारी की रोमांटिक पहचान को और मज़बूत करता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career