4 साल में 500 घंटे का रिसर्च और 700 से ज्यादा लोगो का इंटरव्यू, इतनी मेहनत के बाद अब बनी है "कश्मीर फाइल्स"
ऐसे ही लोगो को कश्मीर फाइल्स फिल्म पसंद नहीं आ रही है। बतादे के फिल्म को बनाने के लिए डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को 4 साल लगे उसमे उन्होंने 700 से ज्यादा इंटरव्यू लिए और 500 घंटे की रिसर्च की तब जाके बानी है कश्मीर फाइल्स।
विवेक अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्ट फिल्म द कश्मीर फाइल्स इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म से जुड़ी हर बात को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। फिल्म में न तो बड़े बड़े सितारे हैं और न ही किसी प्रसिद्ध संगीतकार या गायक का गीत प्रचलित हुआ है, इसके बावजूद फिल्म बहुत अच्छा काम कर रही है। 90 के दशक में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के हत्याकांड और उनके वहां से पलायन पर आधारित है। कमाई भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी हो रही है।
फिल्म के रिलीज के बाद अब विवेक ने बताया कि कैसे उन्होंने इस फिल्म को बनाया और कितनी रिसर्च और इंटरव्यूज उन्होंने किए। दरअसल, हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विवेक ने फिल्म की मेकिंग को लेकर बात की। विवेक ने कहा कि फिल्म के लिए 5000 घंटों की रिसर्च की गई थी। और 15 हजार पेजों के डॉक्यूमेंट्स कलेक्ट किे गए थे।
विवेक के अनुसार पीड़ित कश्मीरी पंडितों से मिल कर उनके दिल का हाल जानना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी को भारत के कई शहरों सहित दुनिया भर के कई देशों में भटकना पड़ा। इस कठिन मेहनत के बाद विवेक लगभग 700 से ज्यादा पीड़ित कश्मीरी पंडितों का इंटरव्यू रिकॉर्ड कर सके।
फिल्म बनाने की इस पूरी मेहनत में 4 साल का लंबा समय लगा. विवेक द्वारा इंटरव्यू के दौरान दिखाई गई 20 मिनट के वीडियो में कई जगह विवेक और पल्लवी जोशी कई जगह पीड़ितों से बात करते हुए रोते हुए दिखाई पड़े।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career