📅 Thursday, 29 October 2026 | 05:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,246.03 ▼ -360.77 (-0.49%) • निफ्टी 50: 22,698.85 ▼ -54.35 (-0.24%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,500 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
भोपाल

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने किया हुआ ध्वजारोहण

📅 15 August 2022, 05:49 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने किया हुआ ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने किया हुआ ध्वजारोहण

प्रदेश के नागरिकों के नाम संदेश का किया वाचन : दिग्विजयसिंह, सुरेश पचौरी, डॉ. गोविंद सिंह सहित कांग्रेसजनों ने तिरंगे को दी सलामी

भोपाल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर विजय गीत ‘विजय विश्व तिरंगा प्यारा’ और राष्ट्र-गान ‘जन-गण-मन’ का गायन हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  श्री कमलनाथ जी का प्रदेश के नागरिकों, कांग्रेसजनों के नाम संदेश का वाचन किया गया। श्री कमलनाथ देश के तमाम स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद सैनानियों को नमन करते हुए प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

श्री नाथ ने अपने संदेश में कहा कि आज का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, सरदार पटेल, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, विपिन चंद्र पाल, पं. मोतीलाल नेहरू, डॉ. राम मनोहर लोहिया, मौलाना अबुल कलाम आजाद, बाबू जगजीवन राम, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, सरोजनी नायडू, आचार्य कृपलानी जैसे महान नेताओं ने जिन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर एक क्रूर शासन को परास्त करने के लिए भारत की आजादी की लड़ाई लड़ी थी, वहीं सरदार भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिसमिल, राजगुरू, रानी लक्ष्मी बाई, रानी दुर्गावती, टंट्या भील, बिरसा मुंडा जैसे क्रांतिकारियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति इसलिए दी, कि हम आजादी की हवा में सांस लें सकें। स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी और स्व. श्री राजीव गांधी का बलिदान देश के नव-निर्माण में अनुकरणीय है। वहीं ऐसे तमाम अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का याद करने और उन्हंे नमन करने का दिन है। 

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के संदेश का वाचन करते हुए उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि देश के महापुरूषों का सपना था कि भारत का आमजन खुशहाल रहे। देश में हर समाज, जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा और संस्कृति को मानने वाले लोग आपस में भाईचारे से रहे। भारत तरक्की की सीढ़ियां चढ़े और दुनिया में सबसे ऊंचा मुकाम हासिल करे। (संलग्न सदेश की प्रति।)

इस अवसर पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वश्री दिग्विजयसिंह, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र जोशी, मप्र सेवादल के अध्यक्ष ठाकुर रजनीश सिंह, कांग्रेस पदाधिकारीगण राजीव सिंह, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, दीपचंद यादव, अभय दुबे, नरेन्द्र सलूजा, भूपेन्द्र गुप्ता, जे.पी. धनोपिया, विभा पटेल, राजकुमार पटेल, विभा बिंदु डागोर, कैलाश मिश्रा, राजेन्द्र बब्बर, गोविंद गोयल, रवि सक्सेना, शबिस्ता जकी, आसिफ जकी, राजकुमार सिंह, सुश्री संगीता शर्मा, अब्बास हाफिज, आनंद तारण, अवनीश बुंदेला, अभिनव बारोलिया, सिद्धार्थ राजावत, जितेन्द्र सिंह बघेल,  जितेन्द्र मिश्रा, फिरोज सिद्धीकी, आर.डी. त्रिपाठी, त्रिलोक दीपानी, हृदेश किरार, मुईनउद्दीन सिद्धीकी, निहाल अहमद, गन्नू तिवारी, राहुल राठौर, गुड्डू चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें