Madhya Pradesh : मंत्री और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का दिग्विजय सिंह पर तंज
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर तंज किया है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह वेश बदलकर अयोध्या जाएं और भगवान राम से माफी मांगें.
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि हम लोग नारे लगाते थे रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. इस पर दिग्विजय सिंह हम पर कटाक्ष करते हुए कहते थे कि तारीख नहीं बताएंगे. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मंदिर बन गया है. अब दिगिवजय सिंह चुपचाप वेश बदलकर अयोध्या जाएं, अपने कुकर्मों की भगवान से माफी मांगें.
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे रामजी बड़े दयालु हैं. दंडवत कर लेना, आपको माफ कर देंगे. सागर में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अयोध्या में जब कारसेवा चल रही थी, तब पीवी नरसिम्हाराव प्रधानमंत्री थे. प्रदेश सरकारों से कारसेवकों के खिलाफ लिखवाया जा रहा था.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला : विद्यार्थियों के लिए गणवेश की राशि 600 रुपये सीधे अभिभावकों के खाते में आएगी
मध्यप्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी : 1 अक्टूबर से कंट्रोल दुकानें होंगी बंद...!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति