📅 Monday, 28 September 2026 | 09:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 22,965.40 ▼ -175.10 (-0.76%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,140 • 🥈 चांदी (1kg): ₹233,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
भोपाल

जीतू पटवारी बोले जो कांग्रेस छोडक़र जा रहे हैं, मेरे अध्यक्ष रहते किसी की वापसी नहीं होगी

📅 13 April 2024, 02:07 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जीतू पटवारी बोले जो कांग्रेस छोडक़र जा रहे हैं, मेरे अध्यक्ष रहते किसी की वापसी नहीं होगी
जीतू पटवारी बोले जो कांग्रेस छोडक़र जा रहे हैं, मेरे अध्यक्ष रहते किसी की वापसी नहीं होगी

भोपाल. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी छोडक़र जाने वाले नेताओं को लेकर कहा कि भाजपा में गए कांग्रेसियों को विभीषण, सूखा कचरा और पके बेर कहकर अपमानित किया जा रहा है, परंतु मेरी भावना किसी के लिए अपमानसूचक नहीं है.

मेरी विचारधारा स्पष्ट है कि जब तक मैं अध्यक्ष हूं, इनमें से पार्टी छोडक़र जाने वाले एक भी व्यक्ति को वापस पार्टी में नहीं लूंगा. विदिशा में पार्टी प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि आपके वोट का लॉजिक केवल विकास होना चाहिए. 

शिवराज सिंह जी यहां से 32 साल तक प्रतिनिधि रहे, लेकिन यहां एक कहावत है ऊपर किला, नीचे जिला हमें कुछ नहीं मिला. भाजपा के नेताओं के बच्चों के पास अच्छा खासा रोजगार है, परंतु आपके बच्चों के पास रोजगार नहीं है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें