📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:13 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,406.24 ▼ -1,489.46 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,658.50 ▼ -482.00 (-2.08%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
भोपाल

हिंदू ज्यादा बच्चे पैदा करें, बांग्लादेशी, रोहिंग्या कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकते : साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

📅 27 May 2023, 12:32 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हिंदू ज्यादा बच्चे पैदा करें, बांग्लादेशी, रोहिंग्या कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकते : साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
हिंदू ज्यादा बच्चे पैदा करें, बांग्लादेशी, रोहिंग्या कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकते : साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

भोपाल :

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। उन्होंने अनाथालयों से बच्चों को गोद लेकर बच्चों का सुख पाने वाले हिंदुओं का भी विरोध किया है।

गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब देश में अधर्म बढ़ता है, देशद्रोह बढ़ता है, उसके कई कारण होते हैं। हमारे देश में रोहिंग्या आए, उनकी संतानें अलग-अलग रूपों में आईं। वे भेष बदलकर रह रहे हैं। आतंकवादी गतिविधियाँ, चोरी, धमकाना और अवैध गतिविधियाँ करना। बांग्लादेशियों के बच्चे कभी देशभक्त नहीं हो सकते, ये गारंटी है।भोपाल की सांसद और बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिन्दुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। उन्होंने हिन्दुओं को अनाथाश्रमों से बच्चे गोद लेकर संतान सुख लेने का भी विरोध किया है।

देश में जब अधर्म बढ़ता है, देशद्रोह बढ़ता है

गुरुवार को भोपाल में अपने आवास पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि देश में जब अधर्म बढ़ता है, देशद्रोह बढ़ता है, तो उसके कई कारण होते हैं। हमारे देश में रोहिंग्या आए, उनकी संतानें विभिन्न रूपों में आईं। वे वेश बदलकर रह रहे हैं। आतंकी गतिविधियां, चोरी, बदमाशी और गैरकानूनी गतिविधियां कर रहे हैं। बांग्लादेशियों की संतानें कभी देशभक्त नहीं हो सकते, यह गारंटी है।

हिन्दू कम संतानें पैदा कर रहे

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- सनातनी, हिन्दुओं की संतानों को मुस्लिम बरगलाकर, मतांतरण कराकर ले जा रहे हैं। हिंदू कम संतान पैदा कर रहा है। नहीं तो कर ही नहीं रहा। वह (हिन्दू) अनाथाश्रमों से लेकर माता-पिता के लाने का सौभाग्य प्राप्त कर रहा है। मैं इसका विरोध कर करती हूं। खुद की संतानें अगर दो होती हैं, तो अच्छी हैं। मैं कहती हूं कि अगर देशभक्त लोग हैं, तो देश भक्तों को अपनी संख्या में लाकर देश बचाना चाहिए। नहीं तो विधर्मी हमें समाप्त करने पर तुले हैं। यह हमें बर्दाश्त नहीं।

इंदौर में पर्चे बांटने की घटना पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा

इंदौर में पर्चे बांटने की घटना पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- वह षड्यंत्रों को पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनके अनुसार जो दारुल हर्ब से दारुल इस्लाम में परिवर्तित करने का सिद्धांत है। उसे वह पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। हर जगह जिस तरह से मतांतरण, लव जिहाद के केस और ऐसी गतिविधियां, HUT, PFI की गतिविधियां चल रही है। उनको देखते हुए यही कहूंगी कि यह अंदरूनी तौर पर एक संगठन पर प्रतिबंध लगता है, तो कई और खड़े हो जाते हैं। यह राक्षसी वृत्तियां हैं, यह इसी प्रकार से बढ़ेगी, लेकिन सनातन धर्मी आगे आकर इन पर विराम लगाते रहे हैं। आगे भी लगाते रहेंगे।

मौलाना मदनी कभी देशभक्ति की बात नहीं करते

मौलाना मदनी के बयान पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- मौलाना मदनी कभी देशभक्ति की बात नहीं करते। दूसरी बात यह कि भारत में रहने वाला हर शख्स भारतीय है। हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है। यह हमारी संस्कृति कहती है। संविधान भी इसी तरह की बात रखता है। यहां सब के मत, सब के पंथों को सम्मान किया जाएगा, लेकिन अगर हम हिंदू हैं, तो हिंदुस्तान में हैं। हम विशेष तौर पर सनातनियों पर इस प्रकार का कुठाराघात होता है, तो हिंदुओं को बोलना पड़ता है।

बता दें कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने 21 मई को मुंबई में कहा था कि कर्नाटक में मुस्लिमों ने कांग्रेस को वोट दिया है। पार्टी ने वहां सरकार बना ली। अब वहां कांग्रेस बजरंग दल को बैन करे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें