📅 Friday, 16 October 2026 | 02:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,706.36 ▲ +1,924.46 (+2.64%) • निफ्टी 50: 23,130.60 ▲ +507.90 (+2.25%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,000 • 🥈 चांदी (1kg): ₹214,800 • 🌧️ उज्जैन: 33°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
ऑटो - टेक

चोरी हो गया ATM व Debit Card तो सिर्फ 8 स्‍टेप में तुरंत करें ब्‍लॉक, जानें कैसे ब्‍लॉक करें एटीएम कार्ड और डेबिट कार्ड?

📅 07 July 2022, 05:59 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चोरी हो गया ATM व Debit Card तो सिर्फ 8 स्‍टेप में तुरंत करें ब्‍लॉक, जानें कैसे ब्‍लॉक करें एटीएम कार्ड और डेबिट कार्ड?
चोरी हो गया ATM व Debit Card तो सिर्फ 8 स्‍टेप में तुरंत करें ब्‍लॉक, जानें कैसे ब्‍लॉक करें एटीएम कार्ड और डेबिट कार्ड?

आधुनिक समय में लगभग हर किसी के पास बैंकिंग की सुविधा है। वहीं बैंक की ओर से ग्राहकों को ATM से पैसा निकालने के लिए एटीएम कार्ड और डेबिट कार्ड दिया जाता है। बैंक इससे जुड़ी सभी जानकारी को संभालकर रखने की सलाह देता है, क्‍योंकि अगर इससे जुड़ी पर्सनल जानकारी किसी गलत हाथ में चली गई तो आपका खाता खाली भी हो सकता है। वहीं अगर एटीएम या डेबिट कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है तो भी खाते से पैसा गायब होने का खतरा बना रहता है।

खो या चोरी हो जाए कार्ड तो क्‍या करें?

ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर आपका एटीएम कार्ड या डेबिट कार्ड खो जाए तो आपको क्‍या करना चाहिए। बैंकों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ऐसी स्थिति में कार्ड होल्‍डर को तुरंत अपना एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड को ब्‍लॉक कर देना चाहिए, ताकि कोई इसका इस्‍तेमाल कर आपके खाते से पैसा नहीं निकाल सके।

कैसे ब्‍लॉक करें ATM व Debit Card?

बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि अगर आपका एटीएम या डेबिट कार्ड खो जाता है तो उसे ब्‍लॉक करना होता है। वहीं कुछ लोगों को ब्‍लॉक करने के बारे में तो जानकारी है, पर वे प्रोसेस के बारे में नहीं जानते हैं। नीचे दिए गए सिर्फ 8 स्‍टेप में आप जान जाएंगे कि कैसे अपने डेबिट कार्ड को ब्‍लॉक करना है।

  • SBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, सबसे पहले onlinesbi.com की वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा।
  • अब “ई-सर्विस” टैब में “एटीएम कार्ड सेवाएं के अंदर जाएं और ब्लॉक एटीएम कार्ड” का चयन करें।
  • इसके बाद उस खाते का चयन करें, जिसके तहत आप अपना एटीएम सह डेबिट कार्ड ब्लॉक करना चाहते हैं।
  • यहां सभी सक्रिय और ब्‍लॉक कार्ड दिखाई देंगे, जिसमें आपको कार्ड के पहले 4 और अंतिम 4 अंक दिखाए जाएंगे।
  • अब जिस कार्ड को ब्‍लॉक करना चाहते हैं उस कार्ड का चयन करें और “सबमिट” पर क्लिक करें। साथ ही जानकारी वेरिफाई करें और कंफर्म कर दें।
  • प्रमाणीकरण के लिए एसएमएस ओटीपी या प्रोफाइल पासवर्ड के विकल्‍प का चयन करे सकते हैं।
  • अगली स्क्रीन पर, पहले चुने गए ओटीपी पासवर्ड या प्रोफाइल पासवर्ड दर्ज करें और “कंफर्म करें” पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके एटीएम सह डेबिट कार्ड को सफलतापूर्वक ब्लॉक करने के बाद एक टिकट नंबर के साथ एक सफलता संदेश दिखेगा। भविष्‍य के लिए इस टिकट संख्या को नोट करके रख लें।
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें