📅 Sunday, 06 September 2026 | 02:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 26°C (आंशिक बादल)
ऑटो - टेक

Hero Splendor Plus : यहां से खरीद सकते हैं 25 से लेकर 45 हजार के बजट में बाइक, कंपनी से मिलेगा गारंटी और वारंटी प्लान

📅 03 February 2022, 05:44 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Hero Splendor Plus : यहां से खरीद सकते हैं 25 से लेकर 45 हजार के बजट में बाइक, कंपनी से मिलेगा गारंटी और वारंटी प्लान
Hero Splendor Plus : यहां से खरीद सकते हैं 25 से लेकर 45 हजार के बजट में बाइक, कंपनी से मिलेगा गारंटी और वारंटी प्लान

टू व्हीलर सेक्टर में माइलेज वाली बाइकों की एक लंबी रेंज में मिलती है जो कम बजट में आती है और स्टाइलिश भी होती हैं जिसमें से एक है हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक जो अपनी लंबी माइलेज और स्टाइल दोनों के लिए पसंद की जाती हैं। हीरो स्प्लेंडर प्लस को अगर आप शोरूम से खरीदते हैं तो इसके लिए आपको इसके लिए 65,610 रुपये से लेकर 69,790 रुपये तक खर्च करने होंगे।

यहां हम उस ऑफर के बारे में बता रहे हैं जिसमें आप इस बाइक को बहुत किफायती कीमत पर घर ले जा सकते हैं वो भी गारंटी और वारंटी प्लान के साथ लेकिन उस ऑफर को जानने से पहले आप इस हीरो स्प्लेंडर की माइलेज और स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल जान लीजिए।

हीरो स्प्लेंडर प्लस के इंजन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो 8.02 पीएस की अधिकतम पावर और 8.05 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है जिसके साथ 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

बाइक की के ब्रेकिंग सिस्टम में इसके फ्रंट और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया गया है जिसके साथ अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये हीरो स्प्लेंडर 80 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और इस माइलेज को ARAI ने प्रमाणित किया है।

हीरो स्प्लेंडर की पूरी डिटेल जानने के बाद आप जान लीजिए इस बाइक को काफी कम कीमत में खरीदने के ऑफर की पूरी डिटेल। BIKES24 ने इस हीरो स्प्लेंडर को अपनी साइट पर पोस्ट किया है जिसका मॉडल 2017 है और इसकी कीमत 45 हजार रुपये रखी गई है जिसके साथ कंपनी गारंटी और वारंटी का प्लान भी दे रही है।

DROOM वेबसाइट पर हीरो स्प्लेंडर प्लस को पोस्ट किया गया है जिसका मॉडल 2015 है और इस कीमत 26,000 रुपये रखी गई है जिसपर कंपनी लोन की सुविधा भी दे रही है। BIKEDEKHO वेबसाइट के यूज्ड बाइक सेक्शन में इस हीरो स्प्लेंडर को बिक्री के लिए पोस्ट किया गया है जिसका मॉडल 2015 है और इसकी कीमत 30 हजार रुपये रखी गई है।

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें