📅 Tuesday, 03 November 2026 | 06:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.28 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,600 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट : शाह समाज मेवाड़ के पूर्व सदर हाजी मुबारिक शाह के निधन पर समाजजनों ने व्यक्त किया

📅 03 February 2023, 02:15 AM • ✍️ Mubarik ajnabi • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट : शाह समाज मेवाड़ के पूर्व सदर हाजी मुबारिक शाह के निधन पर समाजजनों ने व्यक्त किया
आमेट : शाह समाज मेवाड़ के पूर्व सदर हाजी मुबारिक शाह के निधन पर समाजजनों ने व्यक्त किया

आमेट : (Mubarik ajnabi)

संयुक्त चोखला शाह समाज मेवाड़ के पूर्व सदर आमेट तहसील क्षेत्र के जाने माने भामाशाह एवम् समाजसेवी मार्बल व्यवसाई हाजी मुबारिक शाह का शुक्रवार शाम को हृदयगति रूक जाने से 69 वर्ष की आयु में अकस्मात निधन हो गया. जिसकी खबर लगते ही आमेट क्षेत्र व चोखला शाह समाज मेवाड़ मे शोक की लहर छा गई.

आमेट निवासी हाजी मुबारिक शाह संयुक्त चोखला शाह समाज के सदर रह चुके है. इस दौरान शाह ने अपने एवं अन्य समाज के उत्थान, विकास के लिये अनेक प्रशंनिय कार्य कियें है, इसके साथ ही आमेट की सदा-ए-हक़ कमेटी के अध्यक्ष के साथ साथ मुस्लिम समाज आमेट के लिए भी हर समय समाजसेवा में तत्पर रहते रहे थे. जिनके अकस्मात निधन की खबर सुनकर उनके निवास पर रात्रि को बड़ी संख्या में समाज व स्थानीय लोग पहुंच कर गहरा शोक लोगो ने व्यक्त किया.  भामाशाह के रूप मे अपनी पहचान कायम करने वाले शाह अपने पिछे पुरा हराभरा परिवार छोड कर गये है.

शाह का जनाजा शनिवार सुबह 11 बजे मारू दरवाजा बाहर स्थित उनके निज आवास से गमगीन माहोल मे रवाना हुआ। जो चन्द्र भागा नदी तट स्थित  कब्रिस्तान पहुंचा,जहां उन्हें पुरे इस्लामिक धार्मिक रीति रिवाज के साथ सुपुर्दे ख़ाक किया गया।

इस दौरान जामा मस्जिद के पेश ईमाम क़ुर्बान गुलजारी, मदीना मस्जिद पेश ईमाम अशंदुल कादरी, मौलाना शेर अली, मौलाना हाजी  अब्दुर्रज्जाक, सदर हाजी मुबारिक शाह कुरज, पूर्व सेक्रेटी चाँद शाह पोटला, प्रशासनिक अधिकारी बाबू हुसैन शाह रेलमगरा, शाह समाज राजसमन्द पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार अली, महामंत्री बशीर मोहम्मद बामनिया कला, खजांची मंसूर अली सहाडॉ, शराफत हुसैन गोसुंडा, पूर्व निर्णायक कमेटी हाजी फकीर मोहम्मद कपासन, उपाध्यक्ष निर्णायक कमेटी शफी मोहम्मद गंगापुर, पूर्व जिलाध्यक्ष भीलवाड़ा सलीम मोहम्मद गंगापुर, आशिक शाह मीडिया प्रभारी देवगढ़,मुंशी मोहम्मद रेलमगरा, खुर्शीद अहमद शेख देवगढ़ मुस्लिम महासभा, अमजद खान शेख, मोहम्मद हुसैन कुंआरिया, लतीफ शाह भीलवाड़ा, जाकिर शाह आमेट पूर्व जिलाध्यक्ष, मुस्लिम महासभा राष्ट्रीय सह सचिव जाफ़र खान फ़ौजदार, राजसमन्द कोंग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन फ़ौजदार, आमिर मोहम्मद सोरगर, संयुक्त चोखला मेवाड़ कार्यालय प्रभारी फारुख हुसैन शाह, हाजी मोहम्मद शेख, हाजी मुबारिक मंसुरी, जहूर सोरगर, हाजी मिरु भाई मंसूरी, हाजी,हाजी फकीर मोहम्मद छीपा, आजाद मंसुरी, हारून कुरेशी, जावेद कुरेशी, एस.पी.तुफैल उस्ता, यूनुस कुरैशी, अब्दुर्रहमान उस्ता, हुसैन अली सोरगर, नासीर मंसूरी, नूर मोहम्मद शेख, ताहिर अली शौरघर, आजाद शाह, अजीज शाह, हाजी मंसुर भाई बोहरा, ईश्वर लाल कुमावत, रोशनलाल खटीक, वैभवलाल कुमावत, सहित बडी संख्या मे नगर के गणमान्यजनों के अलावा देवगढ, रायपुर, नाथद्वारा, वल्लभनगर, गंगापुर, रेलमगरा, कपासन, राजसमंद, कुंआरिया, मावली, कुरज, उदयपुर, फतहनगर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा आदि क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें