Amet News : आमेट महाविद्यालय में तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम शुरू
📅 17 September 2025, 12:37 AM
•
✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
आमेट. नगर के श्री हीरालाल देवपुरा राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस का तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम शुरू हुआ। प्राचार्य रामकेश मीना ने स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा, परहित ही प्रकल्प, सामाजिक सरोकार व मानवीय संवेदना को ही जीवन का परम लक्ष्य मानते हुए सहभागिता देने पर जोर दिया।
एनएसएस के वार्षिक कैलेंडर की जानकारी दी। स्वयंसेविका चेतना व रचना ने एनएसएस के बारे में विचार व्यक्त किए। स्वयं सेविकाओं ने गीत प्रस्तुत किया तथा देशभक्ति कविता वाचन किया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य हिमांशु, कैलाश, डॉ. भरत सिंह, नरेंद्र, योगेश आदि उपस्थित थे।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →