📅 Thursday, 05 November 2026 | 10:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 78,820.84 ▲ +1,519.44 (+1.97%) • निफ्टी 50: 24,381.80 ▲ +421.20 (+1.76%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹145,070 • 🥈 चांदी (1kg): ₹195,800 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : राउमा विद्यालय घोसुंडी में पौधारोपण एवं कृष्ण भोग कार्यक्रम

📅 08 August 2024, 02:47 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : राउमा विद्यालय घोसुंडी में पौधारोपण एवं कृष्ण भोग कार्यक्रम
Amet News : राउमा विद्यालय घोसुंडी में पौधारोपण एवं कृष्ण भोग कार्यक्रम

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. 

घोसुंडी इको क्लब प्रभारी अशोक कुमार खटीक ने बताया कि हरियाली तीज पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत राउमावि घोसुंडी विद्यालय परिसर में संस्था प्रधान श्रीमान अविनाश जोशी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया. कार्यक्रम में अतिथि श्रीमान डिप्टी एस पी साहब ज्ञानेंद्र सिंह जी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह, एसी बीईओ रामावता मीणा, समाज सेवी हिम्मत सिंह चौहान हरदेव गुर्जर आदि ने अपने कर कमलों से पौधारोपण किया.

आज हरयालो राजस्थान के क्रम में 101 पौधो का पौधारोपण किया गया तथा आज विद्यालय में कृष्ण भोग कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें कक्षा 1 से 12 तक सभी छात्र छात्राओं को खीर पुरी का भोजन कराया गया. एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया. जिसमें गांव की माता बहनों एवं ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा.

इस अवसर पर तब्बसूम बोहरा, अजय कुमार, रेखा राम, सन्तोष रेगर, विकास शर्मा, शिवराज गुर्जर, निहारिका शर्मा, स्नेहा चौधरी, हेमन्त शर्मा, तारा वैष्णव, बसंत भाई, रवि श्रोत्रीय, मुन्ना कुमारी जीनगर, सोमेश्वरी मीणा, लीला सुथार आदि मौजूद थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें