Amet News : आमेट में एक दिवसीय डाक चौपाल 20 को : योजनाओं से संबंधित से जानकारी दी जायेगी
आमेट. भारतीय डाक विभाग द्वारा पंचायत समिति परिसर के सभागार में 20 अगस्त 2024 को आयोजित एक दिवसीय डाक चौपाल के आयोजन को लेकर डोर टू डोर प्रचार किया जा रहा हैं।
डाक विभाग के उप-डाकपाल रणजीत सिंह पंवार एवं समस्त शाखा डाकपाल के नेतृत्व में आमेट के प्रत्येक घरों दुकानों पर पहुँच कर डोर टू डोर पहुँच योजनाओं से सम्बंधित टेम्पलेट दे रहे हैं। जिससे डाक चौपाल में अधिक से अधिक लोग पहुँच सके। उप-डाकपाल रणजीत सिंह पंवार के अनुसार एक दिवसीय डाक चौपाल में भारतीय डाक विभाग के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र योजना,आवर्ती जमा खाता डाक जीवन बीमा ( पीएल आई/आरपीएलआई ) जैसी समस्त डाकघर बचत बैंक योजनाओं से तथा आधार सम्बंधित कार्य एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अनतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि एवं दुर्घटना बीमा योजना जैसी योजनाओं से लाभान्वित करवाया जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों को सभी खातो के बारे में जानकारी दी जाएगी।
M. Ajnabee, Kishan paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया