📅 Saturday, 07 November 2026 | 11:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : मुण्डकोशिया में जिला व ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

📅 18 September 2025, 12:33 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : मुण्डकोशिया में जिला व ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
Amet News : मुण्डकोशिया में जिला व ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

आमेट. 34 वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र छात्रा वाॅलीवाल खेल कूद प्रतियोगिता व 13 वीं आमेट ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन केन्द्र राउप्रावि मुण्डकोशिया में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ.

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार थे. अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने की. विशिष्ट अतिथि जिलोला ग्राम पंचायत के प्रशासक राम लाल गुर्जर, सहकारी समिति उपाध्यक्ष ललित पालीवाल, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष भीमराज बैरवा, आमेट नगर कांग्रेस अध्यक्ष रतन लाल साहू, रत्नेश आमेटा, भामाशाह राजू भाई राजमहल मार्बल एण्ड ग्रेनाइट डायरेक्टर, दीपेन्द्र सिंह वागड़, नन्दलाल गुर्जर, नारायण सिंह चारण, सम्पत सिंह चारण, एसएमसी अध्यक्ष प्रताप सिंह चारण, वरदी शंकर पालीवाल, शेषकरण सिंह चारण, हेमराज गुर्जर, पूर्व पीईईओ चन्द्र भानू सिंह चुण्डावत आदि थे.

प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष गणपत सिंह चारण, घनश्याम पालीवाल व ग्रामवासियों ने अतिथियों का तिलक, ईकलाई व साफा पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया. केन्द्राध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया. जनरल रेफरी गिरीराज डाकोत‌ ने खेलकूद प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.

स्थानीय विद्यालय व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बुकरडा की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है व खेल कूद से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है.

मिडिया प्रभारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि वाॅलीवाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलपुरा कुरज टीम, द्वितीय स्थान पर राउप्रावि फियावड़ी सड़क, तृतीय स्थान पर राउप्रावि मुण्डकोशिया व छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर पीएम श्री गोवर्धन राउमावि बड़ा बाजार नाथद्वारा, द्वितीय स्थान पर राउप्रावि लवाणा व‌  तृतीय स्थान पर राउप्रावि फियावड़ी सड़क की टीमों व खंड स्तरीय प्राथमिक विद्यालय की विभिन्न प्रतियोगिताएं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा ट्राफी व मोमेंट्स पारितोषिक देकर सम्मानित किया.

कार्यक्रम अध्यक्ष सीबीईओ नारायण सिंह राव ने प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले भामाशाह व प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर केन्द्राध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत व स्टाफ गोपाल त्रिवेदी, राकेश,केशव , निर्मला जीनगर, कार्मिक जमना शंकर आमेटा, गोपी लाल रेगर,  मुकेश चन्द्र वैष्णव, विनोद आमेटा, रतन लाल जाट, मनोहर कुमावत अशोक खटीक, बाबु लाल रेगर, विजेन्द्र मौर्य, गौरी शंकर पारीक, कन्हैयालाल रेगर, यादराम खाती, प्रभा महावर, मनफूल पारीक, रेखा, ममता खटीक आदि सहित निर्णायक मंडल से जिला संयोजक गोवर्धन जाट, राजेन्द्र पालीवाल, रमेश चंद्र वैष्णव, मनोज कुमार खटीक, छोटूराम सुथार, पवन विश्नोई, राहुल कुमार गौड़, दिगेश्वर, अंकित दायमा, शैलेन्द्र कुमार, राधेश्याम आछेरा, रंगलाल गुर्जर, दया राम, हरिशंकर जाट, बालुराम गुर्जर, कुलदीप खटीक आदि को सम्मानित किया.

कार्यक्रम का संचालन गेहरीलाल रेगर व गायड़ सिंह चुण्डावत ने किया. इस अवसर पर पीईईओ सुनील कुमार गुर्जर, भंवर सिंह चुण्डावत, राधेश्याम आछेरा, महेंद्र सिंह चुण्डावत, मोहन लाल जाट सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे.

● M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें