Amet News : पक्षियों के घोसले, परिण्डे आमेट क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में वितरण
आमेट. पर्यावरणविद एवं पक्षी प्रेमी श्री कृष्ण गोपाल गुर्जर भोपा की भागल के सानिध्य में शनिवार को आमेट उपखण्ड कार्यालय में एवं विभिन्न राजकीय विद्यालयों में गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए घोसले एवं परिण्डे तथा उनके दानें के लिए भोजन पात्र का वितरण किया गया। इस पुण्य कार्य का प्रारम्भ आमेट तहसील कार्यालय में आर एएस अधिकारी लतिका पालीवाल की उपस्थिति में परिण्डे बांधने से हुआ।
इस अवसर पर बार एसोसियन के सभी सदस्य प्रहलाद सिंह चुण्डावत एवं उनके साथी भी उपस्थित थे। इस टीम में गुडला विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह चौहान,प्रहलाद जोशी समाज सेवी एवं नितेन्द्र गुर्जर शिक्षक भोपा की भागल भी साथ थे।
तत्पश्चात पुलिस थाना परिसर में आमेट थाना प्रभारी ओम सिंह चुण्डावत के सानिध्य में परिण्डे लगवाये। राउमावि घोसुण्डी में प्रधानाचार्य अविनाश को उपस्थिति में बालकों व विद्यार्थीयों को बेग एवं सभी विद्यार्थियों को पक्षियों के कीट वितरण किये गये।
राउमावि लिकी में प्रधानाचार्य सुनील गुर्जर एवं लतिका पालीवाल, सेवानिवृत्त सीबीइओ नरेन्द्र सिंह चुण्डावत,वर्तमान सीबीइओ रामावतार मीणा, नरेन्द्र सिंह गुडला के सानिध्य में पक्षी मित्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। पीएम श्री राउमावि आमेट में भी किशनलाल प्रजापत की उपस्थिति मे किट वितरण किया गया। कार्यक्रम के अन्त में उमावि धायला (राजसमंद) में जरूरत मंद छात्रों के विद्यार्थी बेग का वितरण किया गया। शनिवार को कुल 1006 पक्षियों के किट एवं 70 बेग वितरण किए गए।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया