📅 Wednesday, 04 November 2026 | 09:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,277.06 ▲ +359.21 (+0.47%) • निफ्टी 50: 23,926.00 ▲ +115.15 (+0.48%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,060 • 🥈 चांदी (1kg): ₹181,900 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
आमेट

Amet News : प्रख्यात सूफ़ी संत हज़रत दीवाना शाह का 84 वां तीन दिवसीय उर्स आगामी 1 अगस्त से शुरू होगा

📅 17 July 2025, 12:51 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : प्रख्यात सूफ़ी संत हज़रत दीवाना शाह का 84 वां तीन दिवसीय उर्स आगामी 1 अगस्त से शुरू होगा
Amet News : प्रख्यात सूफ़ी संत हज़रत दीवाना शाह का 84 वां तीन दिवसीय उर्स आगामी 1 अगस्त से शुरू होगा

आमेट/कपासन. प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की नव गठित कमेटी की 84वें उर्स की तैयारिया हेतु बैठक सम्पन्न।

दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद अब्बास मंसूरी अशरफी के अनुसार राजस्थान बोर्ड आॅफ मुुस्लिम वक्फ जयपुर द्वारा गठित कमेटी मे पदाधिकारियो के नाम अनवर अहमद छीपा सदर, मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी एवं मुबारिक हुसैन शैख नायब सदर, मोहम्मद अब्बास मंसूरी सचिव, अब्दुल वाहिद अंसारी खजांची एवं सैयद ऐजाज अली, महबूब शाह, शराफत हुसैन भाटी, मंसूर अहमद ओठवाल, शब्बीर हुसैन पुंवार, अब्दुल रहमान मंसूरी, सैयद अख्तर अली बुखारी, अब्दुल शकूर अंसारी, जेनुलहसन अंसारी, मोहम्द असलम शैख, मोहम्मद शरीफ मेवाती, जाकीर हुसैन अंसारी, अशफाक तुर्किया, नदीम हुसैन शैख, वहीद अशरफी, इकबाल रंगरेज, अकरम मंसूरी, मोहम्मद अकरम छीपा, इरफान सिलावट सदस्य नियुक्त किए।

नव नियुक्त कमेटी की 84वें उर्स की तैयारियों को लेकर सदर अनवर अहमद छीपा की सदारत मे मीटींग हाॅल मे बैठक की शुरूआत तिलावते कलामे पाक से हुवीं। 25 मोहरर्म 21 जुलाई 2025 सोमवार को बाद नमाजे असर के अलम पेश करने की रस्म अदा की जाएगी। 6 सफर से 8 सफर (1 अगस्त से 3 अगस्त 2025) तक 84वां उर्स हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी सदस्यो ने अपनी-अपनी बात रखी सर्वसम्मती से प्रस्ताव पास कर सभी सदस्यो ने कहा की बाबा हुजूर का उर्स परम्परानुसार मनाया जाए व जायरीने दीवाना व मेहमानाने दीवाना को किसी तरह की कोई तकलीफ ना हों।

सोमवार प्रातः दरगाह शरीफ के सभी गल्ले तहसीलदार नासिर बेग मिर्जा, राजस्थान बोर्ड आॅफ मुस्लिम वक्फ जयपुर के प्रतिनिधी मौसिन गौड़, फैजान खाँ एवं कमेटी सदस्यो की उपस्थिति मे खोले गये। गणमान्य नागरिको एवं बैंक कार्मिको ने रकम की गणना की। गल्ला शरीफ व देग से कुुल 43,18,345 रूपये अक्षरे तियालीस लाख अठ्ठारह हजार तीन सो पेतालीस रूपये प्राप्त हुुवें जिन्हे बेंक मे जमा करा दिए।

बाबा हुजूर के शेदाई पाली के कचहरी वाले बाबा के गद्दी नशीन हुसैन छीपा व उनकी पुरी टीम की तरफ से नव गठीत वक्फ कमेटी के पदाधीकारीयो व सदस्यो को माला पहनाकर दस्तारबंदी की।

उर्स की तैयारियों को लेकर नवगठित कमेटी की बैठक आयोजित

दरगाह के गल्ला शरीफ व देग से 43,18,345 रुपये की राशि निकली

● M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें