आमेट अपडेट : दो बाइक चोर गिरफ्तार पुलिस ने दिखाई सक्रियता से 48 घंटे में बाइक बरामद
आमेट. आमेट थाना पुलिस ने 48 घंटे में दो बाइक चोरों को पकडकर उनसे चोरी की गई एक बाइक को भी बरामद की गई. थानाधिकारी दलपत सिंह ने पालीवाल वाणी को बताया कि 7 जुलाई 2021 को सरदारगढ़ निवासी देवेंद्र पिता पारस मल हिंगड़ ने प्राथमिकी दर्ज करवाई की बीती रात्रि को किसी अज्ञात चोरों द्वारा मेरे घर का चैनल गेट का ताला तोड़कर मेरी बाइक चुरा ले गए. प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने नाकांबड़ी करवाई गई. जिनमे थानाधिकारी दलपत सिंह, एएसआई निसार अहमद, मदनलाल, हेडकॉस्टेबल अशोक कुमार, डाउराम खटीक, कॉस्टेबल गणपत सिंह, श्रवण कुमार एसडी ने चारों तरफा चौकस नाकाबंदी और सक्रियता दिखाते हुए 9 जुलाई प्रात : 6 बजे सरदारगढ़ आमेट रोड पर चावन्डांमाता के पास दो युवकों को रोका गया. जो बाइक पर सवार थे. जहाँ पर पूछताछ में दोनो ने अपना नाम दिनेश पिता मोहनलाल पालीवाल उम्र 37 वर्ष निवासी आमेट तथा कालू उर्फ कालिया पिता भेरूलाल कीर उम्र 35 वर्ष निवासी आमेट बताया तथा दोनो के द्वारा उक्त बाइक 7 जुलाई 2021 को सरदारगढ़ से चुराना कबूल किया. पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर थाने ले आई तथा न्यायालय पेश किया. जहां पर दोनो को जेल हो गई.
● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया