उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : छात्रा के साथ गंदा काम करते समय लड़के ने बना लिया वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, लड़की ने उठाया दर्दनाक कदम

Pushplata
उत्तर प्रदेश : छात्रा के साथ गंदा काम करते समय लड़के ने बना लिया वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, लड़की ने उठाया दर्दनाक कदम
उत्तर प्रदेश : छात्रा के साथ गंदा काम करते समय लड़के ने बना लिया वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, लड़की ने उठाया दर्दनाक कदम

उत्तर प्रदेश के गाजिया बाद से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 10 वीं एक नाबालिग छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। रिपोर्टस के अनुसार, लड़की के साथ पढ़ने वाला एक लड़का उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लड़की परेशान हो गई और बदनामी के डर से अपनी जान दे दी। लड़के पर आरोप है कि उसने लड़की के घर में अकेला पा कर उसके साथ गंदा काम किया और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसी के बाद 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

लड़की घर में अकेली थी

लड़की ने जिस वक्त सुसाइड किया वह घऱ में अकेली थी। उसके पिता फौजी हैं वे अपनी ड्यूटी पर थे। वहीं भाई बीमार था को मां उसे लेकर अस्पताल गई थी। लड़की अपने दादा के साथ घर पर थी। लड़की के दादा का कहना है कि वे गांव गए हुए थे, तब छात्रा घऱ में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर दूसरे धर्म का लड़का उनके घऱ में घुस आया। उसने लड़की का दुष्कर्म किया और वीडियो बना कर उसे परेशान करने लगा। परिवार ने इस घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

नशीला पदार्थ खिलाकर किया गया रेप

वहीं लड़की की मां का कहना है कि वह लड़का मेरी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। उसके पास मेरी बेटी के कुछ वीडियो थे। उसने मेरी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गंदा काम किया था। लड़का उसके साथ पढ़ता है। इतना ही नहीं लड़के के परिवार वाले भी मेरे घर आए थे। वे मेरी बेटी को धमका रहे थे। मेरी बेटी डरी हुई थी इसके बाद ही उसने अपनी जान दे दी।

जुवेनाइल होम भेजा गया आरोपी

फिलहाल पुलिस ने लड़की के दादा की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़कर जुवेनाइल होम भेज दिया है। इस मामले में एसपी निमेष पटेल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

नोट- सुसाइड किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News