तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत : मोबाइल फोन से सेल्फी बनाने में इतने मशगूल थे
📅 25 June 2022, 09:30 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार को देर रात थाना नारखी क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवक सामने से आती एक बस से टकरा गये, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद कोटला रोड पर थाना नारखी क्षेत्र में एक प्राइवेट बस बारात लेकर फिरोजाबाद की ओर आ रही थी। उसी समय फिरोजाबाद से तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर जन्मदिन की पार्टी मना कर वापस अपने घर फरिहा लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों दोस्त मोबाइल फोन से सेल्फी बनाने में इतने मशगूल थे कि उन्होंने सामने से आती बस को नहीं देखा और उससे टकरा गये।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →