📅 Thursday, 29 October 2026 | 08:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,246.03 ▼ -360.77 (-0.49%) • निफ्टी 50: 22,698.85 ▼ -54.35 (-0.24%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,500 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

खेत से घर लौट रही 11 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, विरोध पर फुफेरे भाई को किया लहूलुहान

📅 08 February 2022, 09:53 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खेत से घर लौट रही 11 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, विरोध पर फुफेरे भाई को किया लहूलुहान
खेत से घर लौट रही 11 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, विरोध पर फुफेरे भाई को किया लहूलुहान

आजमगढ़. अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से काम कर लौट रही 11 वर्षीय किशोरी को गांव के ही दो युवकों ने खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे किशोरी के फुफेरे भाई ने विरोध किया तो दोनों ने उसे मार पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला सोमवार को अपनी 11 वर्षीय पुत्री के साथ खेत में गन्ना छीलने गयी थी। देर शाम काम खत्म होने के बाद महिला तो घर चली आई लेकिन उसकी पुत्री और उसके ननद का लड़का खेत में रुका था। उसके जाने के बाद जब किशोरी घर लौट रही थी तभी गांव के ही दो युवक उसे सरसों के खेत में खींच ले गए।

इस दौरा किशोरी के साथ मौजूद उसके फुफेरे भाई ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसे मार पीटकर लहूलुहान कर दिया। मौका देखकर किशोर भागकर घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग खेत की तरफ भागे लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके है। किशोरी से आपबीती सुनने के बाद मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

अतरौलिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर पीड़िता की मां ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें