📅 Thursday, 05 November 2026 | 10:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 78,748.68 ▲ +1,447.28 (+1.87%) • निफ्टी 50: 24,355.80 ▲ +395.20 (+1.65%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹145,070 • 🥈 चांदी (1kg): ₹195,800 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
उज्जैन

महाकाल मंदिर में घुसा मुस्लिम युवक और दर्शनार्थिओं पर किया हमला, पुलिस करेगी पूछताछ

📅 03 May 2022, 10:00 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महाकाल मंदिर में घुसा मुस्लिम युवक और दर्शनार्थिओं पर किया हमला, पुलिस करेगी पूछताछ
महाकाल मंदिर में घुसा मुस्लिम युवक और दर्शनार्थिओं पर किया हमला, पुलिस करेगी पूछताछ

उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का मंदिर लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का खास केंद्र है. मंदिर में सोमवार देर शाम उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब भोपाल के आरिफ नगर नीवासी 26 वर्षिय मुस्लिम युवक शफीक शाह मंदिर के फैसिलिटी सेंटर तक पहुंच गया. आरोप है कि दर्शनार्थियों पर रॉड से हमला करने लगा, जिसके बाद उसको लोगों की मदद से पुलिस के सुपुर्द किया है.

बाबा महाकाल का भक्त है युवक

युवक शफीक शाह ने बताया कि वह 2 दिन से उज्जैन में है और बाबा महाकाल के प्रति उसकी आस्था है. वह कल मस्जिद में रुका था और उसके बाद आज मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था. हालांकि युवक मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त नजर आ रहा है और पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है.

महिला का आरोप

शिकायत करने वाली महिला ने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उसने कहा कि मेरा सवाल महाकाल मंदिर प्रबंध समिति से भी है कि वह इस सच्चाई के लिए यहां के सीसीटीवी फुटेज देखें और सार्वजनिक करें. इस तरह की हरकत एक बार नहीं कई बार मंदिर में हो चुकी है.

पुलिस युवक से कर रही पूछताछ

पुलिस का कहना है कि युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है. पूरे मामले में थाना महाकाल पुलिस से जांच अधिकारी जयंत सिंह डामोर ने कहा कि एक युवक को महाकाल मंदिर से थाने लाया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.  फरियादी महिला की शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज किया जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें