📅 Monday, 16 November 2026 | 04:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -286.95 (-0.35%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -110.80 (-0.44%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,530 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,700 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
धर्मशास्त्र

जीवन-शैली : महत्त्वपूर्ण

📅 12 January 2025, 08:50 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जीवन-शैली : महत्त्वपूर्ण
जीवन-शैली : महत्त्वपूर्ण

एक कहानी है बहुत महत्त्वपूर्ण। एक सेनापति बड़ा उदास बैठा था। बहुत उदास, चिंतातुर। पत्नी आई और पूछा- आज आप इतने उदास क्यों हैं? यह स्थिति क्यों? वह बोला- 'क्या करूं। बहुत बुरा समाचार है। मेरी सेना हारती जा रही है।' पत्नी ने कहा- मुझे भी एक बुरा समाचार मिला है, इससे भी ज्यादा बुरा। वह देखता रह गया।

ऐसा क्या बुरा समाचार मिला है। बड़ी जिज्ञासा के साथ पूछा कि तुम्हें क्या बुरा समाचार मिला है? उसने कहा- क्या बताऊं, आपके समाचार से भी हजार गुना बुरा समाचार है कि मेरे पति का साहस टूट गया। यह उससे भी बुरा समाचार है।

तत्काल वह खड़ा हो गया। एक शब्द ने करारी चोट की। निराश बैठा था, उदास बैठा था, खड़ा हुआ, युद्ध में गया और इतनी वीरता के साथ लड़ा कि हारती-हारती सेना फिर जीतने लगी।

सबसे बुरी बात होती है मनोबल का टूट जाना, मनोबल का क्षीण हो जाना। इसके क्षीण होने पर सारी बुराइयां आ जाती हैं। और यदि मनोबल होता है तो बुरे दिन भी अच्छे दिन की भांति बीत जाते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें