हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार भाग्यशाली लोगों के हाथों में होती है ऐसी शनि रेखा, कम उम्र में बनाती है धनवान
आपको बता दें कि हाथ में कई तरह की रेखाएं होती हैं। जिसमें धन रेखा, विवाह रेखा, जीवन रेखा और ह्रदय रेखा, शनि रेखा होतीं हैं। इसमें शनि रेखा बहुत महत्वपूर्ण होती है। इस रेखा को भाग्य रेखा भी कहा जाता है। कहते हैं कि भाग्यशाली लोगों के हाथ में ही ऐसी रेखा होती है। जानिए ये रेखा कहां से होती है शुरू और क्या है इसका महत्व
यहां होती है शनि रेखा:
हस्तरेखा अनुसार ये रेखा मणिबंध या हाथ के मध्य भाग से शुरू होती है और शनि पर्वत तक जाती है। आपको बता दें हथेली की मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान शनि पर्वत कहलाता है।
कम उम्र में ही बन जाते हैं धनवान:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसरा यदि किसी व्यक्ति के हाथ में कलाई के ऊपरी भाग से शनि या भाग्य रेखा निकलकर सीधे बिना कटे शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ये बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोग किस्मत वाले होते हैं और इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। ये लोग कम उम्र में ही अच्छा नाम कमा लेते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ भी होते हैं और मेहनत के दम पर चीजों को हासिल करते हैं।
मनी माइंडेड होते हैं:
वहीं शनि रेखा हाथ में अन्य स्थानों से भी निकलती है। अगर गुरु पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ऐसा व्यक्ति स्पष्टवादी होता है। साथ ही लोग मनी माइंडेड होते हैं। इन लोगों को लग्जरी लाइफ जीने का शौक होता है। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।
रेखा कटी- फटी नहीं होनी चाहिए:
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर कोई रेखा जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक पहुंच जाती है तो तो ये अच्छा फल प्रदान करती है। कहते हैं कि ऐसी रेखा वाले जातक हर कार्य में अपनी मेहनत से सफलता पा लेते हैं। लेकिन ये रेखा कटी फटी नहीं होनी चाहिए।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Tulsi Vivah 2026: घर पर कैसे कराएं तुलसी माता और शालिग्राम का विवाह? जानें पूजा विधि, सामग्री और जरूरी नियम
20 को आयोजित विराट दीप महायज्ञ मिशन : समय चुपचाप बैठने का नहीं, युग निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का है...
Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी के बाद क्यों किया जाता है तुलसी विवाह? जानें शादी-विवाह से क्या है इसका खास कनेक्शन
Numerology : IAS- IPS बनते हैं इस तारीख को जन्में बच्चे, बेहद तेज चलता है इनका दिमाग, क्या है आपके बच्चे का मूलांक
Tulsi Vivah 2026: आखिर क्यों भगवान विष्णु को मिला था पत्थर बनने का श्राप? जानें माता वृंदा और जलंधर की पूरी पौराणिक कथा