📅 Wednesday, 30 September 2026 | 05:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
राज्य

दर्दनाक हादसा : 1 साल के बच्चे ने खेल खेल में 25 साल के शख्स पर चला दी गोली

📅 19 December 2021, 06:43 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दर्दनाक हादसा : 1 साल के बच्चे ने खेल खेल में 25 साल के शख्स पर चला दी गोली
दर्दनाक हादसा : 1 साल के बच्चे ने खेल खेल में 25 साल के शख्स पर चला दी गोली

दो साल से कम उम्र के बच्चे ज्यादा कुछ नहीं करते हैं। वह अपनी ही खेल की दुनिया में मस्त रहते हैं। लेकिन यदि हम आप से कहे कि एक बच्चे ने अपने पिता की बंदूक से गोली चलकर हत्या कर दी तो क्या आप मानेंगे? यकीनन इस खबर पर बहुत से लोगों को यकीन नहीं होगा। लेकिन अमेरिका के जॉर्जिया में ऐसा सच में हुआ है।

यहां डस्टिन वाल्टर्स नाम के 25 साल के शख्स को उसके एक साल के बेटे मार्स ने गोली मार दी। हालांकि उसने ये गोली गलती से चलाई थी। लेकिन बच्चे के इस खेल का अंत बहुत दुखद हुआ।

बच्चे की गोली से हुई पिता की मौत

गोली लगने के बाद डस्टिन वाल्टर्स को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे दम तोड़ दिया। जब पुलिस को इस बात की सूचना लगी तो वह मौके पर आई। जांच के दौरान उन्होंने पाया कि बंदूक में पहले से गोलियां भरी हुई थी। बेटे को बंदूक घर में कहीं से मिल गई थी। वह इस बंदूक से खेल रहा था। तभी उसने ट्रिगर खींच कर फायरिंग कर दी। इससे निकली गोली उसके पिता को लग गई और उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई।

यह घटना 5 दिसंबर की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि दो साल से भी कम उम्र के एक बच्चे ने यह गोली चलाई है। हालांकि मृतक के साथ बच्चे के रिश्ते की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि वाल्टर्स का अपनी पत्नी तोरी के साथ एक साल का बेटा है। बेटे के गोली चलाने के बाद पिता पहले घायल हुए लेकिन फिर उनकी जान चली गई।

घटना के समय मृतक का परिवार घर मौजूद था

जांच अधिकारियों ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि बच्चे ने किस टाइप की बंदूक का इस्तेमाल किया था। हालांकि ये बात पक्की है कि जब बच्चे ने गोली चलाई तब मृतक के परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही मौजूद थे।

अभी ये भी स्पष्ट नहीं है कि किसी रिश्तेदार पर गोलीबारी के संबंध में कोई आपराधिक आरोप है या नहीं। घरवालों ने मृतक वाल्टर्स को 10 दिसंबर को जॉर्जिया के रिनकॉन में उनके गृहनगर में दफनाया है। वह एक रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी में काम करता था।

एक माता-पिता के रूप में ये कल्पना करना भी मुश्किल है कि पीड़ित का परिवार अभी किस दौर से गुजर रहा है। अन्य माता पिता भी इस घटना से सीख लें और ध्यान रखें कि उनसे ऐसी कोई लापरवाही न हो। बंदूक या कोई भी खतरनाक चीज बच्चों की पहुँच से दूर ही रखी जाए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें